MI vs KKR live score 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा दूसरा झटका, अजिंक्य रहाणे हुए आउट MI-vs-kkr-live-score-2022-mumbai-indians-vs-kolkata-knight-riders-ipl-2022-match-update-in-hindi

141

MI vs KKR live score 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा दूसरा झटका, अजिंक्य रहाणे हुए आउट MI-vs-kkr-live-score-2022-mumbai-indians-vs-kolkata-knight-riders-ipl-2022-match-update-in-hindi

MI vs KKR live score 2022: आईपीएल 2022 का 56वां मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। आईपीएल से बाहर हुए सूर्यकुमार यादव की जगह रमनदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। केकेआर में पांच बदलाव देखने को मिले हैं। 

कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं। हालांकि, वेंकटेश अय्यर 43 रन बनाकर आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे 25 रन बनाकर चलते बने। श्रेयस अय्यर और नितीश राणा अब क्रीज पर हैं।

 कोलकाता की टीम के ये अहम मुकाबला है। केकेआर को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मुकाबला जीतना ही होगा, जबकि मुंबई की निगाहें लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर होंगी। मुंबई पहले ही आईपीएल के 15वें सीजन के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 

Mon, 09 May 2022 08:25 PM

MI vs KKR Match live 2022: कोलकाता को लगा दूसरा झटका

कोलकाता की टीम को दूसरा झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा, जो कुमार कार्तिकेय की गेंद पर 24 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए। वे रिवर्स स्वीप मारने के चक्कर में बोल्ड हो गए। हालांकि, 11 ओवर में कोलकाता के 100 रन हो गए हैं।

Mon, 09 May 2022 08:22 PM

MI vs KKR Match live 2022: कोलकाता की आधी पारी समाप्त

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं। अब देखना ये है कि क्या टीम बड़ा स्कोर बना पाएगी। 

Mon, 09 May 2022 08:14 PM

MI vs KKR Match live 2022: कोलकाता अच्छी स्थिति में

कोलकाता की टीम का पहला विकेट जरूर गिर गया है, लेकिन टीम अच्छी स्थिति में है। केकेआर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 ओवर में 1 विकेट खोकर 78 रन बना लिए हैं।

Mon, 09 May 2022 08:04 PM

MI vs KKR Match live 2022: कोलकाता को लगा पहला झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका वेंकटेश अय्यर के रूप में लगा, जो 24 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। उनको कार्तिकेय कुमार ने डैनियल सैम्स के हाथों कैच आउट कराया। 6 ओवर में केकेआर ने 1 विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। नितीश राणा और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं।

Mon, 09 May 2022 07:55 PM

MI vs KKR Match live 2022: कोलकाता की अच्छी शुरुआत

कोलकाता की टीम ने 5 ओवर में बिना विकेट खोए 48 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। अजिंक्य रहाणे उनका साथ दे रहे हैं। अय्यर 20 गेंदों में 31 रन बना चुके हैं।

Mon, 09 May 2022 07:43 PM

MI vs KKR Match live 2022: कोलकाता की सधी शुरुआत

कोलकाता नाइट राइडर्स को सधी शुरुआत वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे ने दिलाई। दोनों ने 3 ओवर में बिना विकेट खोए 26 रन जोड़े। केकेआर के लिए ये मैच अहम है। 

Mon, 09 May 2022 07:34 PM

MI vs KKR Match live 2022: कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू

पांच बदलावों के साथ उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ओपनिंग करने उतरे। दोनों ने डैनियल सैम्स के पहले ओवर में 4 रन बनाए।

Mon, 09 May 2022 07:09 PM

KKR vs MI 2022: केकेआर का प्लेइंग XI

केकेआर ने प्लेइंग इलेवन में पांच बदलाव किए हैं, अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती और शेल्डन जैक्सन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।

KKR का प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन, पैट कमिंस, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती।

Mon, 09 May 2022 07:05 PM

Mumbai Indians Playing XI: सूर्यकुमार यादव आउट

ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डैनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।

Mon, 09 May 2022 07:04 PM

MI vs KKR Toss: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस ने एक और कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेइंग इलेवन में पांच बदलाव किए हैं।

Mon, 09 May 2022 06:53 PM

MI vs KKR 2022: सूर्यकुमार यादव टूर्नामेंट के बचे मैचों से आउट

मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव लेफ्ट फोरआर्म मसल इंजरी के चलते टूर्नामेंट के बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे सूर्यकुमार यादव।

Mon, 09 May 2022 06:51 PM

MI vs KKR 2022: केकेआर के लिए करो या मरो

केकेआर के लिए यह मैच करो या मरो वाला है, वहीं मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका है, लेकिन केकेआर के समीकरण बिगाड़ सकता है। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स जैसी दिग्गज टीमों को पिछले मैच में हराया है।

Mon, 09 May 2022 06:49 PM

MI vs KKR Live: ड्रेसिंग रूम में सभी बहुत खुश हैं: ईशान

ईशान किशन ने केकेआर के खिलाफ मैच से पहले कहा कि लगातार दो जीत के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा है, और सभी लोग बहुत खुश हैं। हम इस मोमेंटम को जारी रखना चाहेंगे।

Mon, 09 May 2022 06:30 PM

IPL 2022 प्वाइंट्स टेबल में कौन कहां?

IPL 2022 की प्वाइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स 9वें नंबर पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 10वें पायदान पर है। मुंबई के खाते में 4 अंक हैं, जबकि केकेआर के खाते में 8 अंक हैं। केकेआर की टीम एक और मैच हारती है तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। मुंबई पहले से ही बाहर है।

Mon, 09 May 2022 06:08 PM

Mi vs KKR Head To Head Record

Mi vs KKR Head To Head रिकॉर्ड की बात करें तो ये हैरान करने वाला है। मुंबई और कोलकाता के बीच अब तक 30 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं और इनमें से 22 मुकाबले मुंबई इंडियंस ने जीते हैं। सिर्फ 8 बार कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली है। ऐसे में केकेआर की निगाहें न सिर्फ जीत दर्ज करने पर होंगी, बल्कि प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पर भी अड़ी होंगी।

 

Mon, 09 May 2022 05:59 PM

MI vs KKR probable Playing XI

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह और राइली मेरेडिथ

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर/अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, शेल्डन जैक्सन/बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, अमन खान/अनुकुल रॉय, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव/हर्षित राणा और शिवम मावी

Mon, 09 May 2022 05:44 PM

MI vs KKR Match live 2022: एक हार और केकेआर बाहर

कोलकाता की टीम अब तक 7 मैच आईपीएल 2022 में हार चुकी है और अब आने वाले तीन मैचों में एक भी मुकाबला हारती है तो टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। केकेआर के सामना आज के मैच में मुंबई इंडियंस से होना है, जो पहले ही आईपीएल 2022 के सीजन के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। 



Source link