गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

महबूबा बोलीं, अगर धारा 370 हटी तो कश्मीर के साथ देश भी जलेगा

बीजेपी द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र में धारा 370 और अनुच्छेद 35A को हटाने के बीजेपी के वादे पर महबूबा मुफ्ती भड़क गई हैं।

महबूबा बोलीं, अगर धारा 370 हटी तो कश्मीर के साथ देश भी जलेगा

बीजेपी द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र में धारा 370 और अनुच्छेद 35A को हटाने के बीजेपी के वादे पर महबूबा मुफ्ती भड़क गई हैं। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर धारा 370 हटाई गई तो कश्मीर के अलावा देश भी जलेगा। उन्होंने बीजेपी से अपील करते हुए कहा कि बीजेपी आग से खेलना बंद करे। वहीं फारुक अबदुल्ला ने कहा है कि धारा हटाई तो झंडा उठाने वाला भी नहीं बचेगा।

विज्ञापन
Kasmir

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी के संकल्प पत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'पहले ही जम्मू-कश्मीर बारूद के ढेर पर बैठा है। अगर बीजेपी की तरफ़ से संविधान का धारा 370 और अनुच्छेद 35A को हटाया गया तो सिर्फ़ कश्मीर ही नहीं बल्कि देश भी जलेगा। उन्होंने आगे बीजेपी से अपील करते हुए कहा कि भाजपा आग से खेलना बंद करे'।

बता दें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मे कल अपना संकल्प पत्र जारी किया। अपने संकल्प पत्र में बीजेपी ने राम मंदिर बनाने, जम्मू-कश्मीर में लागू धारा 370 व
अनुच्छेद 35A को हटाने का वादा किया है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →