शीत लहर से बचने के उपाय
सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है. ऐसे मौसम में लोगों को खांसी या जुखाम की समस्या आम होती है. इस समय तो कोरोना वायरस का प्रकोप भी जारी है.
सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है. ऐसे मौसम में लोगों को खांसी या जुखाम की समस्या आम होती है. इस समय तो कोरोना वायरस का प्रकोप भी जारी है. जिसके लक्षण सामान्य वायरस से मिलते हैं. ऐसे समय में हमें अपने आप को शीत लहर से बचाने के प्रयास करने चाहिए. शीत लहर से बचने के लिए अनेंक उपाय किए जा सकते हैं. उनमें से कुछ खास उपायों को देखते हैं. जिनको अपनाकर आप स्वस्थ जीवन जी पाएंगें तथा शीत लहर से बच पाएंगें.

शीत लहर से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा कोशिस घर में ही रहने की करनी चाहिए. जहां तक संभव हो घर से ना निकलें. इससे आप शीत लहर के साथ साथ कोरोना वायरस से भी खुद का बचाव कर पाएंगें. इसके अलावा आपको आपको अपने क्षेत्र के मौसम के पुर्वानुमानों के बारे में जानने के लिए मीडिया माध्यमों के संपर्क में रहना चाहिए. सर्दियों के अनुरोप कपड़ों का चयन करना चाहिएं. सर्दियों के मौसम में बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिएं.

शीत लहर से बचने के लिए गर्म पानी ही पीना चाहिएं. पतली तय के कई कपड़ों की बजाय मोटी तह के कपड़े ही प्रयोग करें. टोपी या मफल्लर का प्रयोग करें जो शरीर को गर्म रखने में सहायक होते हैं. मिट्टी के तेल , हीटर और कोयले के जहरीले धुँए से बचने के लिए समुचित हवा का प्रबंध करें. पौष्टिक आहार लेना चाहिएं जिनकी तासीर गर्म हो जो आपको शीत लहर से बचाने में मद्द करेगा.
यह भी पढ़ें: जानिए फोनोफोबिया कितना खतरनाक है?
उंगलियों , पंजो , कानों तथा नाक पर सफेदपन अथवा पीले होने या ठंड से सुन होने पर तुरंत डाँक्टर की सलाह लें. शीत लहर के मौसम में ठंड़ी खाने की चीजें खाने से बचना चाहिएं. जैसे- आइस्क्रीम , दही इत्यादी. इसके अलावा जब भी धूप निकलती है, तो थोड़ी देर धूप में बैठना चाहिएं. इस तरफ से थोड़ी सावधानी से आप अपने आपको शीत लहर से बचा सकते हैं.



