रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

टिहरी में गहरी खाई में गिरी मारुति कार

टिहरी में नगुन-भवान-सुवाखोली-मोटर मार्ग पर चंडीगढ़ से धरासू तिलपड़ आ रही मारूति कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई.

टिहरी में गहरी खाई में गिरी मारुति कार

टिहरी में नगुन-भवान-सुवाखोली-मोटर मार्ग पर चंडीगढ़ से धरासू तिलपड़ आ रही मारूति कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. खाई में गिरी कार को देखकर आसपास के लोग वहां जमा हो गये. और मौजूदा लोगों ने तुरंत ही कार में मौजूद घायल हुए लोगों को बाहार निकाला. बता दें कि यह घटना बिकोल गांव के पास हुई है.

विज्ञापन


मारूति कार अचानक ही अनियंत्रित हो गई और 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. वहीं कार में मौजूद लोगों को काफी गहरी चोटे आई है. मालूम हो की कार में करीब 5 लोग बैठे हुए थे.

imgpsh fullsize anim 16 2

वहीं स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को खाई से बाहार निकाल कर तुरंत ही तहसीलदार को इस घटना की सूचना दी, सूचना पाकर पंहुचे तहसीलदार कण्डीसौड़ं व स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को सीएचसी चिन्यालीसौड़ ले जाया गया, जहां उन्हे गंभीर हालातों में देखते हुए उन्हें वहां से रेफर किया गया.


बता दें कि इस हादसे में एक को अपनी जान गवानी पड़ी, और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. जिसके बाद अन्य चार लोगों जोकि गंभीर रूप से घायल थे. उन्हे हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है. फिलहाल वहां उनकी हालात नाजूक बनी हुई है, और उनका इलाज चल रहा है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →