बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

शहीद के परिवार ने आतंकियों को लिखा खत, तुमनें उसे मारा है जो कश्मीर से प्यार करता था

जम्मू कश्मीर के उप निरीक्षक इम्तियाज अहमद मीर के परिवार नें आतंकियों के लिए एक खुला ख़त लिखा है।

शहीद के परिवार ने आतंकियों को लिखा खत, तुमनें उसे मारा है जो कश्मीर से प्यार करता था
जम्मू कश्मीर के उप निरीक्षक इम्तियाज अहमद मीर के परिवार नें आतंकियों के लिए एक खुला ख़त लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है की तुमनें उसे मारा है जो कश्मीर से प्यार करता था। आपको बता दें कि इम्तियाज अहमद मीर को उस समय आतंकियों ने गोली मार दी थी जब वह हुलिया बदलकर अपने माता-पिता से मिलने के लिए जा रहे थे। NEWS 4 SOCIAL उन्होंने अपनी दाढ़ी काट ली और अपना पूरा हुलिया बदल लिया था ताकि आतंकवादियों से बचते बचाते वह अपने वालिदेन से मिलने जा सकें. लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और आतंकवादियों ने उन्हें पहचान कर उनकी जान ले ली. मीर के एक सहकर्मी ने यह जानकारी दी. दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित पुलवामा जिले के बाहीबाग में रविवार की सुबह आतंकवादियों ने मीर (30) की गोली मारकर हत्या कर दी. मीर सीआईडी में थे. मीर को उनके गांव में नहीं जाने की चेतावनी दी गयी थी, क्योंकि डर था कि आतंकवादी उनपर हमला कर सकते हैं। NEWS 4 SOCIAL आख़िर क्या लिखा था ख़त में हर कोई जानना चाहते है की आख़िर क्या लिखा था उस ख़त में। शीर्षक से किसी अज्ञात लेखक नें लिखा है। तुमनें एक बूढ़ी मां के प्यारे और एक बूढ़े बाप के आज्ञाकारी बेटे की हत्या की है। तुमनें उस भाई को मारा है जो अपने भाई और बहन का एकमात्र सहारा था। तुमनें उस लड़की के हर सपने को मार डाला जो शादी करना चाहती थी। तुमनें उस शख्स की मार दिया जिसके सूफी विचार थे। ऐसा शख्स जो सूफीवाद को खूब पढ़ता था। जो काल मार्क्स और हर अलग विचारधारा को पढ़ता था। सबसे खास बात की तुमनें लोगों ने एक ऐसे शख्स को मार डाला जो कश्मीर और उसके लोगों को बेइंतहा प्यार करता था। जो खुशहाल कश्मीर को देखता था। तुमनें उस शख्स को मारा है जो मास्टर्स था जो अपने एसआई बैच का टॉपर था। तुमनें उस शख्स को मारा है जो अपने बुजुर्ग मां-बाप और दुखों में घिरी बहन से मिलना चाहता था। जब तुमने उसे मारा तो हम सबको क्यों नहीं मार डाला। आओ हमें भी मारो हम उसके बिना नहीं रह सकते है।
विषयकश्मीर
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →