मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

एक भाभी से कर ली शादी, दूसरी भाभी और उसके बेटे की कर दी हत्या, यह है वजह

झारखंड में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और भतीजे की हत्या कर दी है। यह बात दिलचस्प है कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की एक बीवी से शादी की और दूसरी को मार दिया।

एक भाभी से कर ली शादी, दूसरी भाभी और उसके बेटे की कर दी हत्या, यह है वजह

झारखंड में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और भतीजे की हत्या कर दी है। यह बात दिलचस्प है कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की एक बीवी से शादी की और दूसरी को मार दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

विज्ञापन

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में जमीन के विवाद को लेकर हुए झगड़े में शुक्रवार को एक आदिवासी व्यक्ति ने अपनी भाभी और उसके बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी।

42 वर्षीय आरोपी रतन टुडू को गिरफ्तार कर लिया गया है। रतन द्वारा अपनी भाभी के चिंगा गांव में घर पर हुए अपराध में उपयोग की गयी चाकू को बरामद कर लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (मुसाबनी) पीताम्बर सिंह खरवार ने यह सब बताया।

मृतकों की पहचान कापरा टुडू (42) और हेमू टुडू (19) के रूप में की गई और उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए गए है।

एक भाभी से कर ली शादी, दूसरी भाभी और उसके बेटे की कर दी हत्या, यह है वजह

डीएसपी ने कहा कि रतन का बड़ा भाई एक पुलिसकर्मी था और उसकी दो पत्नियां थीं। कापरा पहली पत्नी थी। रतन के बड़े भाई की मौत 14 साल पहले ही हो गयी थी।

उसकी पहली पत्नी कपरा ने अपने पति की मृत्यु के बाद दुबारा शादी नहीं की। बड़े भाई की दूसरी पत्नी ने अपने देवर (पुलिसकर्मी के छोटे भाई) रतन से शादी कर ली।

डीएसपी ने कहा कि रतन अपने बड़े भाई की जमीन का हिस्सा मांग रहा था। रतन का कहना था कि उसने अपने भाई की दूसरी बीवी से शादी की है इसीलिए उसका अपने भाई की जमीन पर हक़ बनता है।

यह भी पढ़ें: होटल ने चिकन डिश का नाम रखा ‘कुंभकोणम अय्यर’, ब्राह्मणों ने काटा बवाल

आपको बता दें कि कापरा की बेटे हेमू की शादी कुछ ही घंटे पहले हुई थी। रतन को लगा कि इस शादी के बाद उसके भाई की जमीन हाथ से निकल जायेगी। इसीलिए रतन ने चाक़ू लेकर अपनी भाभी कापरा और भतीजे हेमू की हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुस्से में रतन ने चाकू निकाला और भाभी और उसके बेटे पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गयी।

विषयझारखंड
PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →