मंगलवार, 29 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश: 'एक तरफ सड़ रहा अनाज, दूसरी तरफ कुपोषण से बच्चों की मौत' - सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने राज्य की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि प्रदेश में एक तरफ सरकारी अनाज सड़ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ बच्चे कुपोषण…

मध्य प्रदेश: 'एक तरफ सड़ रहा अनाज, दूसरी तरफ कुपोषण से बच्चों की मौत' - सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
(फोटो: IANS)

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने राज्य की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि प्रदेश में एक तरफ सरकारी अनाज सड़ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ बच्चे कुपोषण के कारण दम तोड़ रहे हैं। समाचार एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए सिंघार ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

सिंघार ने बालाघाट की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अगर सरकार यह अनाज ज़रूरतमंद बच्चों तक पहुंचा देती, तो उन्हें कुपोषण का शिकार नहीं होना पड़ता। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि कहीं जानबूझकर अनाज को सड़ाया तो नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा, "सवाल उठ रहा है कि क्या एथेनॉल प्लांट के लिए जानबूझकर अनाज को खराब किया जा रहा है।"

कांग्रेस और जनता के मुद्दे

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज़ बनकर सरकार की ज़िम्मेदारियों की याद दिला रही है। उन्होंने कहा, "हर वर्ग के जो मुद्दे हैं, उन मुद्दों को उठा रही है... जनता के बीच जाकर यह बताया जा रहा है कि सरकार की जो ज़िम्मेदारी है, उसका निर्वहन वह ठीक तरीके से नहीं कर रही है।" उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, कांग्रेस उनके मुद्दे उठाती रहेगी।

EVM पर भी उठाए सवाल

बातचीत के दौरान उमंग सिंघार ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की विश्वसनीयता पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया, "जिस दिन ईवीएम से चुनाव होना बंद हो जाएगा, उस दिन भारतीय जनता पार्टी सीमित हो जाएगी।"

इनपुट: IANS

N

News4Social मध्य प्रदेश डेस्क

News4Social मध्य प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से मध्य प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →