मंगलवार, 11 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश: मैहर में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक जन्मदिन पार्टी का जश्न मातम में बदल गया, जब रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, हाद

मध्य प्रदेश: मैहर में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर
(फोटो: IANS)

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक जन्मदिन पार्टी का जश्न मातम में बदल गया, जब रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार भारी बारिश के बीच आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस घटना में कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कार में कुल छह लोग सवार थे और सभी अमरपाटन के निवासी बताए जा रहे हैं। ये लोग जन्मदिन की पार्टी मनाकर वापस लौट रहे थे। हादसा मैहर के नादन ग्रामीण थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

बचाव कार्य में आईं मुश्किलें

हादसे के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती बन गया। बताया गया है कि सड़क से गुजर रहे लोगों ने फंसे हुए लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक में फंसी कार को बाहर निकाला गया और दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।

IANS के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों में अमरपाटन के एक कांग्रेस नेता भी शामिल हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →