रविवार, 18 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
मध्यप्रदेश

ग्वालियर ट्रक हादसा: मृतकों की संख्या 14 हुई, 25 से ज़्यादा अब भी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक ट्रक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में इलाज के दौरान दो और घायलों…

ग्वालियर ट्रक हादसा: मृतकों की संख्या 14 हुई, 25 से ज़्यादा अब भी अस्पताल में भर्ती
(फोटो: IANS)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक ट्रक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में इलाज के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। इस घटना में 25 से ज़्यादा लोग अब भी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

प्रशासन ने अब तक 11 मृतकों की शिनाख्त कर ली है, जबकि तीन शवों की पहचान होना अभी बाकी है। जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक सुधीर सक्सेना ने बताया कि 13 लोगों को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लगभग 10 मरीज़ों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, लेकिन कई अन्य का इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पहचाने गए मृतकों में महलगांव के सतेंद्र सिंह गुर्जर, राजीव नगर की सरला तोमर, खुरेरी के गौरव परिहार, श्योपुर के महेश शर्मा, शिवपुरी जिले की विमलेश और भितरवार के देवेश बघेल शामिल हैं। इनके अलावा, मृतकों की सूची में ठाठीपुर के प्रिंस उर्फ छोटू जाटव, श्योपुर के शौर्य शर्मा, शिवनगर गदाईपुरा के हेमंत राठौर, महेशपुरा के दिव्यांश कुशवाह और गदाईपुरा के पवन राठौर का भी नाम है। हादसे में कुल 27 लोग घायल हुए थे।

मुआवज़े की मांग और सरकारी आश्वासन

इस दुखद घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने IANS से बातचीत में प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, "मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए और घायलों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा दिया जाना चाहिए।"

वहीं, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला भी ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए मुख्यमंत्री से हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया और मामले की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।

इनपुट: IANS

N

News4Social मध्य प्रदेश डेस्क

News4Social मध्य प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से मध्य प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →