रविवार, 18 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

कनाडा: अल्बर्टा के वेनराइट सैन्य अड्डे पर भीषण आग, कई सैनिकों की मौत की पुष्टि

कनाडा के पश्चिमी अल्बर्टा प्रांत में स्थित वेनराइट सैन्य अड्डे (CFB Wainwright) पर शनिवार शाम लगी भीषण आग में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के अनुसार…

कनाडा: अल्बर्टा के वेनराइट सैन्य अड्डे पर भीषण आग, कई सैनिकों की मौत की पुष्टि
(फोटो: IANS)

कनाडा के पश्चिमी अल्बर्टा प्रांत में स्थित वेनराइट सैन्य अड्डे (CFB Wainwright) पर शनिवार शाम लगी भीषण आग में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रभावितों के प्रति संवेदना जताई है।

विज्ञापन

यह सैन्य अड्डा प्रांत की राजधानी एडमोंटन से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

सरकार और विपक्ष ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "अल्बर्टा के सीएफबी वेनराइट में एक गंभीर घटना हुई, जिसके कारण बड़े पैमाने पर आग लग गई। इस घटना से प्रभावित हुए महिलाओं और पुरुषों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि वे अल्बर्टा सरकार और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने भी मौतों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है, हालांकि सटीक आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं।

अल्बर्टा की प्रीमियर स्मिथ ने इस घटना को 'गंभीर और दुखद' बताते हुए आपातकालीन सेवाओं में लगे कर्मचारियों का धन्यवाद किया। वहीं, विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिवरे ने भी प्रधानमंत्री कार्नी और रक्षा मंत्री से बात करने की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना करने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

आगामी प्रांतीय मतदान से पहले हुई घटना

यह दुखद हादसा ऐसे समय में हुआ है जब कुछ ही दिनों में अल्बर्टा में एक महत्वपूर्ण प्रांतीय मतदान होना है। इस मतदान में कनाडा से स्वतंत्रता की प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव पर जनता की राय ली जानी है। इस घटना को पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →