Advertising
Home Top stories LPG कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद: फरीदकोट में गैस एजेंसियों को...
Advertising
<

LPG कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद: फरीदकोट में गैस एजेंसियों को मैसेज आए; घरेलू सिलेंडर भी केवल ऑनलाइन बुकिंग पर मिलेगा – Faridkot News

3
LPG कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद:  फरीदकोट में गैस एजेंसियों को मैसेज आए; घरेलू सिलेंडर भी केवल ऑनलाइन बुकिंग पर मिलेगा – Faridkot News

LPG कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद: फरीदकोट में गैस एजेंसियों को मैसेज आए; घरेलू सिलेंडर भी केवल ऑनलाइन बुकिंग पर मिलेगा – Faridkot News


फरीदकोट में एलपीजी के कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई है। यहां की एजेंसियों को 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की 2 दिनों से सप्लाई नहीं मिली। तेल कंपनियों के स्थानीय मैनेजरों ने एजेंसी संचालकों को मैसेज कर कमर्शियल सिलेंडर ऑर्डर न करने को कहा है। इसके अलावा, ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों को लेकर कुछ हिदायतें जारी की हैं। नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सप्लाई केवल ऑनलाइन बुकिंग करवाने के बाद ही दी जाएगी। इस संबंध में जब फरीदकोट में गैस एजेंसी संचालकों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सरकार की नई हिदायतों के अनुसार अब गैस सिलेंडर की सप्लाई ऑनलाइन बुकिंग के बाद मिलने वाले डीएसी (DAC) कोड के आधार पर ही की जाएगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) जल्द से जल्द पूरी करवा लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। घरेलू गैस की दिक्कत नहीं इस मामले में फरीदकोट की जैन गैस एजेंसी के संचालक संजीव जैन ने बताया कि ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध के बावजूद अभी तक घरेलू गैस की कोई दिक्कत नहीं है और बुकिंग के 1-2 दिन के भीतर सिलेंडर सप्लाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जंग के कारण विदेश से तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। देश में अभी स्टॉक है, जिससे घरेलू गैस की निर्बाध सप्लाई दी जा रही है। जबकि, कमर्शियल एक्टिविटी के लिए फिलहाल इसे बंद किया गया है। घरेलू गैस का भी कोटा फिक्स हो सकता है एजेंसी संचालक संजीव जैन के अनुसार, अब सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही घरेलू सिलेंडर सप्लाई होगा, जिसके लिए उपभोक्ता की ई-केवाईसी जरूरी है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की फिलहाल कोई बड़ी कमी नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में सरकार की ओर से इस संबंध में कोई कोटा भी तय किया जा सकता है। एक बुकिंग के बाद दूसरा सिलेंडर 26 दिन बाद मिलेगा वहीं, फरीदकोट में मालवा गैस एजेंसी कोटकपूरा के संचालक जसपाल सेठी ने बताया कि नए नियमों के तहत अब घरेलू उपभोक्ताओं को भी गैस सप्लाई के लिए इंतजार करना पड़ेगा। उन्हें एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद अगले सिलेंडर की सप्लाई कम से कम 26 दिन बाद ही मिलेगी। इससे पहले उपभोक्ता सप्लाई मिलने के अगले दिन ही दूसरे सिलेंडर की नई बुकिंग करवा सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। इस नियम को गैस की किल्लत से जोड़कर भी देखा जा रहा है। ॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… ईरान-इजराइल जंग, पंजाबी कारोबारी दोहा में फंसे:बोले- हजारों करोड़ रुपए दांव पर; डीजल महंगा होने के डर से ड्रम-कैन भरवाने पहुंचे किसान जालंधर की हैंडटूल इंडस्ट्री के उद्योगपति ईरान-इजराइल जंग के चलते दोहा (कतर) में फंस गए हैं। ये इंडस्ट्रियलिस्ट जर्मनी में होने वाली प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान युद्ध शुरू होने के चलते इनकी यात्रा को दोहा में रोकना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising