मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

गैंगस्टर के प्यार में पड़ी महिला कांस्टेबल, नौकरी से धोना पड़ा हाथ

प्यार में जब कोई पड़ता है तो दुनियादारी भूल जाता है उसे होश नहीं रहता है कि जो कर रहा है वो गलत है या सही।

गैंगस्टर के प्यार में पड़ी महिला कांस्टेबल, नौकरी से धोना पड़ा हाथ

प्यार में जब कोई पड़ता है तो दुनियादारी भूल जाता है उसे होश नहीं रहता है कि जो कर रहा है वो गलत है या सही। प्यार में अच्छे खासे लोगों को अपनी इज़्ज़त गवाते देखा गया है। प्यार के लिए आज के ज़माने में लुट जाना कोई नयी बात नहीं है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है बिहार का। आइये जानते है क्या है पूरा मामला-

विज्ञापन

बिहार के भागलपुर पुलिस स्टेशन की एक कांस्टेबल प्रीति कुमारी की प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड की प्रेम कहानी से कम नहीं है। उन्हें अपने लव अफेयर की वजह से जॉब से हाथ धोना पड़ा। दरअसल उनका जो प्रेमी था वह एक नामी गैंगस्टर था और वह यहाँ 'मोस्ट-वॉन्टेड' गैंगस्टर्स में से एक था।

गैंगस्टर का नाम मिठू शाह है। पिछले साल जब प्रीति कुमारी सीतामढ़ी महिला पुलिस स्टेशन में तैनात थी, तब उन्हें मिठू साह से प्यार हो गया। साह को उस जिले के 'मोस्ट-वॉन्टेड' गैंगस्टर्स में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों सीतामढ़ी पुलिस लाइंस के बाहर छिपकर मिलते थे। पुलिस लाइन में प्रीति रहती थी। प्रीति अपने मिठू के जीवन शैली पर मोहित थी।

उन दोनों ने कथित तौर पर एक मंदिर में शादी कर ली। हालांकि प्रीति के लिए यह सब अच्छा नहीं रहा। आपको बता दें कि यह बात 2017 की है।

जल्द ही प्रीति के लव अफेयर के बारे में उसी पुलिस स्टेशन सीतामढ़ी के अधीक्षक (एसपी) हरिप्रसाद को पता चला। प्रसाद ने फिर जांच के आदेश दे दिए।

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पूछताछ के दौरान यह पता चला कि महिला कांस्टेबल ने अपने गैंगस्टर पति को पुलिस विभाग से संबंधित गोपनीय जानकारी मुहैया कराई थी।

यह भी पढ़ें: ये 10 हैं दुनिया की खूबसूरत महिलाएं

जांच रिपोर्ट में प्रीति पर पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने का भी आरोप लगाया गया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।

सीतामढ़ी के एसपी ने द टेलीग्राफ को बताया, "आपराधिक अपराधियों के साथ एक व्यक्ति से शादी करके कांस्टेबल ने पुलिस की बदनामी की है।

महिला कांस्टेबल प्रीति अपने जवाबों से जब अपने सीनियर्स को नहीं संतुष्ट कर पायी तो उसे कांस्टेबल की पोस्ट से हटा दिया गया। इस वजह से महिला का प्यार उसकी प्रोफेशनल लाइफ पर भारी पड़ा और वह अपनी नौकरी से हाथ धो बैठी।

विषयबिहार
PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →