गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

LIC ने खोला नौकरियों का पिटारा, ये होगी मासिक सैलरी

सरकारी नौकरी करने की चाह रखने वाले नौजवानों के लिए LIC यानी भारतीय जीवन बीमा निगम बेहतरीन मौक़ा लेकर आया है।

LIC ने खोला नौकरियों का पिटारा, ये होगी मासिक सैलरी

सरकारी नौकरी करने की चाह रखने वाले नौजवानों के लिए LIC यानी भारतीय जीवन बीमा निगम बेहतरीन मौक़ा लेकर आया है। दरअसल, LIC अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर के 8581 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 9 जून 2019 तक आवेदन कर  सकते हैं। चुने गए उम्मीदवारों को 34,503 रूपये मासिक वेतन मिलेगा।

विज्ञापन

ज़रूरी जानकारी

इच्छुक उम्मीदवार की 01.05.2019 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। 

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होनी अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण तारीख़ें

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरूआती तारीख़ 20 मई 2019 है।
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख़ 09 जून 2019 है।
  • ऑनलाइन परीक्षा की तारीख़ - प्रारंभिक (अस्थायी) 06 और 13 जुलाई 2019 है।
  • ऑनलाइन परीक्षा की तारीख़ - मुख्य (अस्थायी) 10 अगस्त 2019 है।
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →