Lata Mangeshkar के निधन के बाद शोक में डूबा बॉलिवुड, अक्षय कुमार से लेकर चिरंजीवी तक ने दी श्रद्धांजलि

151


Lata Mangeshkar के निधन के बाद शोक में डूबा बॉलिवुड, अक्षय कुमार से लेकर चिरंजीवी तक ने दी श्रद्धांजलि

भारत रत्‍न और बॉलिवुड की सबसे मशहूर सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 वर्ष की उम्र में 6 फरवरी की सुबह निधन हो गया। उन्होंने कैंडी ब्रीच अस्पताल में अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की वजह मल्टी ऑर्गन फेलियर थी। कोरोनावायरस संक्रमित होने के बाद वह 28 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थीं। उनके निधन की खबर पर नेता-अभिनेता सभी ने शोक प्रकट किया है।

फरहान अख्तर ने ट्वीट कर लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस निम्रत कौर ने भी ट्वीट कर सिंगर लता मंगेशकर को याद किया है।

बॉलिवुड सिंगर शंकर महादेवन ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी लता मंगेशकर के निधन पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। ट्वीट कर सिंगर को भावभीनी श्रदांजलि अर्पित की है।

बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर शोक जताया है।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दिया मिर्जा ने भी ट्वीट कर लता मंगेशकर के आत्मा की शांति के लिए दुआ की है।

फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता ने भी लता मंगेशकर के निधन पर अपनी भावनाएं शेयर करते हुए ट्वीट किया है।

सिंगर विशाल ददलानी ने भी लता मंगेशकर को याद करते हुए एक किस्सा शेयर किया है और ट्विटर पर उनकी आत्मा की शांति की दुआ की है।

बॉलिवुड ऐक्टर अनिल कपूर ने भी ट्वीट कर लता मंगेशकर के निधन पर दुख प्रकट किया है।

फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने भी ट्वीट कर लता मंगेशकर को याद किया है।

ऐक्टर राजेश तेलांग ने भी ट्विटर हैंडल पर लता मंगेशकर के जाने पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

शबाना आज़मी ने भी ट्वीट कर लता मंगेशकर को याद किया है और आत्मा की शांति के लिए दुआ की है।

ऐक्टर मनोज जोशी ने भी ट्वीट कर लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया है।

रुबीना दिलेक ने भी लता मंगेशकर के निधन पर ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडाकर ने भी शोक जताया है। कहा है, ‘मेरे लिए व्यक्तिगत हानि है कि लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। मैं कई सालों से उनके संपर्क में था। हर 15 दिन में मैं उनके साथ फोन पर बात करता था। इस साल 1 जनवरी को मैंने उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी थीं। मुझे बहुत दुख हो रहा है।’

ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी लता मंगेशकर के 92 वर्ष की उम्र में निधन होने पर दुख जताया है।

ऐक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी लता मंगेशकर को याद किया और शोक प्रकट किया।

साउथ ऐक्टर चिरंजीवी ने भी लता मंगेशकर की याद में ट्वीट किया और दुख जताया है।

टीवि ऐक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने भी ट्विटर पर लता मंगेशकर के जाने पर शोक जताया है।

बता दें कि सिंगर की 5 फरवरी की सुबह अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्‍हें दोबारा वेंटिलेटर पर श‍िफ्ट किया गया था। हालांकि शाम तक राहत भरी खबर आ गई थी कि उनकी हालक स्थिर है। बहन आशा भोसले, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal), सीएम उद्धव ठाकरे, पत्नी रश्मि ठाकरे और महाराष्‍ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे भी ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे थे। और उनका हाल चाल लिया था। इसके बाद श्रद्धा कपूर भी अपनी नानी से मिलने पहुंची थी।

Lata Mangeshkar Health: लता मंगेशकर की तबीयत स्‍थ‍िर, अस्‍पताल पहुंचीं आशा भोसले ने बताया हालnavbharat times -Lata Mangeshkar अपने पहले म्यूजिकल शो में पिता की गोद में सो गई थीं, सामने आई थी यह तस्वीरnavbharat times -यह था लता मंगेशकर का आखिरी ट्वीट, न्यू ईयर पर पहले पोस्ट में ही कही थी कोरोना के खौफ की बात



Source link