रविवार, 2 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

महिला इंस्पेक्टर को साथी पुलिसकर्मी ने किया टुकड़े-टुकड़े, एक हिस्सा फ्रिज में रखा

लापता पुलिस इंस्पेक्टर अश्विनी बिदरे को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें पता चला है कि बर्खास्त पुलिसकर्मी अभय कुरुंदकर ने अश्विनी बिदरे की हत्या कर उसके शव…

महिला इंस्पेक्टर को साथी पुलिसकर्मी ने किया टुकड़े-टुकड़े, एक हिस्सा फ्रिज में रखा
लापता पुलिस इंस्पेक्टर अश्विनी बिदरे को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें पता चला है कि बर्खास्त पुलिसकर्मी अभय कुरुंदकर ने अश्विनी बिदरे की हत्या कर उसके शव को कुल्हाड़ी से टुकड़ों में काटकर भयंदर की खाड़ी में फेंक दिया था। बता दें कि इस मामले में पुलिस पहले ही अभय कुरुंदर और 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अश्विनी बिदरे के शव के टुकड़े करने के बाद उसके कुछ अंगों को हत्या वाले दिन ही ठिकाने लगा दिया था। वहीं अश्विनी के धड़ को आरोपियों ने एक दिन फ्रिज में रखने के बाद अगले दिन भयंदर की खाड़ी में फेंक दिया था। फिलहाल शव को ढूंढने के लिए नेवी की मदद ली जा रही है। Crime scene इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान अश्विनी बिदरे के पति राजू गोरे ने बताया कि पुलिस ने उन्हें जानकारी दी थी कि अभय कुरुंदकर ने अश्विनी के शव के टुकड़े करके उसे ठिकाने लगा दिया है। वहीं धड़ को ठिकाने लगाने के लिए अभय ने महेश फालिनकर की मदद ली थी। आरोपियों ने अश्विनी के शव को लोहे के बक्सों में भरकर भयंदर की खाड़ी में फेंका था, ताकि शव तैरकर पानी में ऊपर ना आ जाए। गौरतलब है कि महेश फालिनकर को इसी सप्ताह गिरफ्तार किया गया है। महेश इस मामले में गिरफ्तार होने वाला चौथा आरोपी है। नवी मुंबई पुलिस के अधिकारी का भी कहना है कि शव की तलाश के लिए पुलिस, नेवी मिलकर काम कर रही हैं। बता दें कि मानवाधिकार कमीशन में कार्यरत पुलिस इंस्पेक्टर अश्विनी बिदरे 1 अप्रैल, 2016 को लापता हो गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि बिदरे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। बिदरे की हत्या 11 अप्रैल, 2016 को अभय कुरुंदकर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कर दी थी। आशंका जतायी जा रही है कि अभय का अश्विनी के साथ विवाहोत्तर संबंध थे और शायद इसी कारण अश्विनी की हत्या की गई है। हाल ही में गिरफ्तार हुए चौथे आरोपी महेश फालिनकर ने स्वीकार किया है कि उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर अश्विनी की हत्या कर उसका शव भयंदर की खाड़ी में फेंक दिया है।
SB

Sumit Bhardwaj

सुमित भारद्वाज News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे राजनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर लिखते हैं, और घटनाओं के पीछे के संदर्भ को पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →