गुरूवार, 18 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

लड़की करती थी ब्लैकमेल, लड़के ने उठाया यह कदम, फिर.......

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र से खबर आ रही है कि एक छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

लड़की करती थी ब्लैकमेल, लड़के ने उठाया यह कदम, फिर.......

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र से खबर आ रही है कि एक छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है लड़के ने एक लड़की की वजह से आत्महत्या की है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला-

आपको बता दें कि यह घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र की है। द्वारिकापुरी निवासी झल्लर सिंह ने बताया कि उनके पुत्र अभिषेक सिंह (19) ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी लाइसेंसी राइफलसे अपने कमरे में गोली मारकर आत्महत्या कर कर ली थी। बताया जा रहा कि जिस वक़्त अभिषेक ने गोली मारी उस वक़्त घर में कोई मौजूद नहीं था।

मृतक अभिषेक ने कमरे को बंद करके खुद को गोली मारी है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। घरवाले जबतक वहाँ पहुंचते तब तक अभिषेक की जान जा चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लड़के को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

अभिषेक की आत्महत्या पर पिता ने आरोप लगाया है कि अभिषेक ने एक लड़की की वजह से खुद को गोली मारी है। लड़की अभिषेक को परेशान करती थी। फ़ोन करके लड़की अभिषेक को ब्लैकमेल करती थी इसी वजह से अभिषेक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। यह सब अभिषेक के पिता ने पुलिस को बताया। जिसकी बिनाह पर पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अब इस मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: गुजरात: अवैध संबंध को छुपाने के लिए एक माँ ने अपने नाजायज नवजात बच्चे के साथ किया यह काम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक एक लड़की से बात करता था, पिछले कुछ दिनों से वह परेशान रहता था, लड़की उसे फ़ोन पर बात करके ब्लैकमेल करती थी। अभिषेक ITI का छात्र था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ करके लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

विषयलखनऊ
Pradeep Verma

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →