Kumar Mangalam Birla: 28 साल की उम्र में संभाली Aditya Birla Group की जिम्मेदारी, आज 36 देशों में फैला है कारोबार

16
Kumar Mangalam Birla: 28 साल की उम्र में संभाली Aditya Birla Group की जिम्मेदारी, आज 36 देशों में फैला है कारोबार

Kumar Mangalam Birla: 28 साल की उम्र में संभाली Aditya Birla Group की जिम्मेदारी, आज 36 देशों में फैला है कारोबार


नई दिल्ली: आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) को देश के सबसे बड़े तीसरे नागरिक सम्मान पद्म भूषण (Padma Bhushan) के लिए चुना है। कुमार मंगलम बिड़ला को पिता के असामयिक निधन के कारण मात्र 28 साल की उम्र में ग्रुप की कमान संभालनी पड़ी थी। उन्होंने सॉफ्टवेयर, बीपीओ और टेलिकॉम समेत कई क्षेत्रों में बिजनस फैलाया। आज आदित्य बिड़ला ग्रुप का कारोबार छह महाद्वीपों में 36 देशों में फैला है। उनके नेतृत्व में ग्रुप का टर्नओवर 30 गुना बढ़कर 60 अरब डॉलर पहुंच गया है। उनकी लीडरशिप ने ग्रुप ने भारत और विदेशों में 40 से अधिक कंपनियों का अधिग्रहण किया। यह किसी भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी द्वारा किया गया सबसे अधिक अधिग्रहण है।

कुमार मंगलम बिड़ला का जन्म 14 जून, 1967 को एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। उनके पिता आदित्य विक्रम बिड़ला जाने-माने बिजनसमैन थे। उनकी पढ़ाई Sydenham College of Commerce से हुई। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बॉम्बे से बीकॉम किया और फिर एमबीए करने लंदन चले गए। साथ ही उन्होंने सीए भी किया। 1995 में पिता के असामयिक निधन के बात उन्हें ग्रुप की कमान संभालनी पड़ी। कम उम्र में ही उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई थी लेकिन उन्होंने इसे बखूबी निभाया। Aditya Birla Group का चेयरमैन बनने के बाद उन्होंने ग्रुप में कई बदलाव किए और कई सेक्टरों में बिजनस फैलाया।

30 गुना बढ़ा टर्नओवर

वह भारत और विदेशों में फैली ग्रुप की सभी प्रमुख कंपनियों के बोर्ड में चेयरमैन हैं। इसमें Novelis Inc., Birla Carbon, Aditya Birla Chemicals, Domsjö Fabriker, Terrace Bay Pulp Mill, Hindalco Industries Ltd., Grasim Industries Ltd., UltraTech Cement Ltd., Aditya Birla Fashion and Retail Ltd. और Aditya Birla Capital Ltd शामिल हैं। 28 साल में उन्होंने ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इस दौरान ग्रुप के टर्नओवर में 30 गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है। आज आदित्य बिड़ला ग्रुप का टर्नओवर 60 अरब डॉलर से अधिक है।

Anil Ambani news: अनिल अंबानी की कंपनी खरीदेंगे कुमार मंगलम बिड़ला! अब तक किसी ने नहीं दिया भाव
पिछले 28 साल में बिड़ला ग्रुप ने भारत और विदेशों में 40 से अधिक कंपनियों का अधिग्रहण किया है जो किसी भी भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी के लिए एक रेकॉर्ड है। इनमें Novelis का अधिग्रहण भी शामिल है। यह किसी भारतीय कंपनी द्वारा किया गया दूसरा सबसे बड़ा अधिग्रहण है। आज आदित्य बिड़ला ग्रुप की कई कंपनियां अपने सेक्टर की लीडर हैं। इसमें सीमेंट, केमिकल्स, मेटल्स, टेक्सटाइल, फैशन और फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं। आज इस ग्रुप में 100 देशों के 140,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक कुमार मंगलम बिड़ला की नेटवर्थ 11 अरब डॉलर हैं। वह भारत के अमीरों की लिस्ट में 11वें और दुनिया में 174वें नंबर पर हैं।

BITS के चांसलर

उनकी लीडरशिप में 2020 में आदित्य बिड़ला ग्रुप को फोर्ब्स ने बेस्ट एम्प्लॉयर का खिताब दिया था। उससे पहले 2018 में AON–Hewitt ने ग्रुप के भारत का बेस्ट एम्प्लॉयर करार दिया था। बिड़ला ग्रुप के बाहर भी कई रेगुलेटरी और प्रोफेशनल बोर्ड्स का हिस्सा रहे हैं। वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में डायरेक्टर रह चुके हैं। साथ ही वह ट्रेड एंड इंडस्ट्री पर प्रधानमंत्री की सलाहकर परिषद में भी रह चुके हैं। साथ ही वह शैक्षणिक संस्थानों के साथ भी जुड़े हैं। कुमार मंगलम बिड़ला Birla Institute of Technology & Science (BITS) के चांसलर हैं। इसके पिलानी, गोवा, हैदराबाद और दुबई में कैंपस हैं।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News