जानिये, सबसे लोकप्रिय बायोपिक कौन सी है?

396
जानिये, सबसे लोकप्रिय बायोपिक कौन सी है?
जानिये, सबसे लोकप्रिय बायोपिक कौन सी है?

आज हम आपको ऐसे ही जानकारी से रूबरू कराने जा रहे है, जिसे आप पहले से नहीं जानते होंगे। आज हम आपके लिए बायोपिक पर आधारित वीडियो लाएं है। इस वीडियो में आपको ऐसे बायोपिक की जानकारी मिलेगी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा के रख दिया था।

जी हाँ, तो आइये, जानते है कि कौन-कौन सी बायोपिक शामिल है इस रेस में..

एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी- यह बायोपिक सबसे लोकप्रिय बायोपिक्स में से एक है। यह बायोपिक भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी की कहानी पर आधारित है। इस बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई की बात करे तो इसने लगभग 125 करोड़ की कमाई की है।

भाग मिल्खा भाग- यह बायोपिक हॉकी प्लेयर पर आधारित है। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, इस फिल्म के कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 109 करोड़ की कमाई की है।

द डर्टी पिक्चर- यह फिल्म भी बॉलीवुड की दुनिया की शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने रिलीज होने के दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यह फिल्म सिल्क स्मिथा के जीवन पर आधारित है, इस फिल्म में सिल्क का किरदार विद्या बालन ने निभाया। इस फिल्म ने लगभग 80 करोड़ की कमाई की है।

नीरजा- यह बायोपिक मुम्बई–न्यूयॉर्क उड़ान के आतंकवादियों द्वारा कराची में अपहृत होने पर अपनी जान गवाँने वाली नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में नीरजा का किरदार सोनम कपूर निभा रही है। इस फिल्म ने लगभग 75.65 करोड़ की कमाई की है।

मेरी कॉम- यह फिल्म भारतीय महिला बॉक्सर खिलाड़ी मेरी कॉम के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में मेरी कॉम का किरदार प्रियंका चोपड़ा निभाया है । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 64 करोड़ की कमाई की है।

पान सिंह तोमर- यह एक एक हिन्दी फ़िल्म है, जो सेना के भारतीय राष्ट्रीय खेल के स्वर्ण पदक विजेता की सच्ची कहानी पर आधारित है जो मजबूरन एक बागी बन जाता है। इस फिल्म में पान सिंह तोमर का किरदार इरफान ने निभाया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 15 करोड़ की कमाई की है।

बैंडिट क्वीन- यह फिल्म नेता फूलन देवी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 14 करोड़ की कमाई की है।