आज दिनांक 7 अप्रेल 2021 बुधवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि मध्यरात्रि 2-28 बजे तक रहेगी फिर द्वादशी तिथि शुरू होगी- धनिष्ठा नक्ष्त्र मध्यरात्रि 3-33 बजे तक रहेगा फिर शतभीषा नक्षत्र शुरू होगा- साथ ही पंचक भी शुरू हो जाएगे- साध्य योग दोपहर 2-30 बजे तक रहेगा फिर शुभ योग शुरू होगा- बव करण दोपहर 2-15 बजे तक रहेगा फिर बालव करण शुरू होगा- चंद्रमा मकर राशि मे दोपहर 3 बजे तक रहेगा फिर कुम्भ राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 12-40 बजे से 2-15 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज बुधवार को अभिजीत मुहर्त नहीं रहता- आज सूर्योदय सुबह 6-23 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-58 बजे होगा
मेष– आपके लिए आज का दिन शुभ होगा | शुक्र की स्थति भी अच्छी बनी हुई है इसलिए आगे के लिए अब कोई योजना बनाना है तो बनाए | नए काम की शुरुवात की भी तेयारी कर सकते है | परिवार में कोई शुभ सुचना मिलने से ख़ुशी की लहर दौड़ जाएगी |
वृषभ– आपके लिए आज का दिन भाग्यवर्धक है | अब आपका भाग्य आगे भी साथ देता रहेगा और आपके कार्यो में तरक्की होती रहेगी | घबराहट और उतावल से बचे और काम पर पूरा ध्यान केन्द्रित करे तो आज और आगे लगातार इस हफ्ते में लाभ मिलता रहेगा |
मिथुन– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है वैसे भी आपके मन में कुछ दिनों से कोई दुविधा चल रही है या फिर स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंता हो रही होगी तो अब धीरे धीरे कल से समय सुधरेगा | आपको आज चोट और नुक्सान से बचना है बस | नींद में कमी रहेगी |
कर्क– आपके लिए आज का दिन शुभ फल देने वाला है वास्तव में तो आप इस समय में कुछ मन ही मन में सोच विचार करते ही रहते है और आज आपके विचारों को मूर्त रूप मिलने के संयोग बन रहे है | शाम को जीवनसाथी के साथ कही बाहर जरुर जाए |
सिंह– आपके लिए अभी समय अकेले चलने का बना हुवा है अपने लाभ के लिए कुछ तो आपको भी ऐसा करना है ताकि किसी की सहायता के बिना भी आप आगे बढ़ सके | अनजान लोगो पर विश्वास करना आज घातक सिद्ध हो सकता है | पैसे आज बचाकर रखे |
कन्या– आपके लिए अच्छा समय चल रहा है | निरंतर लाभ की स्थति बनी हुई है | परिवार में कोई शुभ सन्देश मिलने से खुशियों का संचार होगा | आय के मामले में आपको नए मित्रो से लाभ मिलेगा | यात्रा के योग चल रहे है इसलिए धार्मिक यात्रा का लाभ मिलेगा |
तुला– आपके लिए अभी भी समय की शुभता में कमी ही है इसलिए जो भी करे सोच समझकर करे | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे | बनते काम में विघ्न आने के संकेत है | अपने आस पड़ोस से सम्बन्ध अच्छे बनाकर रखे | दुसरो के कार्यो में टांग न अडाए तो अच्छा |
वृश्चिक– आपके लिए दिन शुभ और खुशियों से भरा है | आपके छोटे मोटे काम तो आपके साथी और सहयोग से अपने आप बनते चले जायेगे | अपने कार्य में कोई और की सलाह लेने के बजाय परिवार की सलाह लेकर करे तो लाभ होगा | आय बढ़ने के संकेत भी है |
धनु– आज आपका दिन साधारण रूप से तो अच्छा ही जायेगा लोग वादा करेगे लेकिन काम समय पर पूरा होना मुशिकल होगा | अपने आप में विश्वास जगाये और काम कल से पुनः शुरू करे जल्दी ही आपको सफलता मिलेगी और धन भी मिलेगा | मेहमान आयेगे |
यह भी पढ़े: भारतीय संविधान के अनुसार राजनीति सेवा है या नौकरी ?
मकर– आपके लिए दिन बहुत अच्छा है अच्छे लोगो से मेल मुलाकात होगी और भविष्य की कोई योजना बनाना चाहते है तो वो बना सकते है | परिवार में शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न करवा सकते है या फिर शामिल हो सकते है | खुशखबरी मिलने के भी योग है |
कुम्भ– आपके लिए आज का दिन विपरीत ग्रह स्थति का बना हुआ है इसलिए अपने आप पर नियंत्रण रखे | आक्रोशित और उतेजित नहीं होना है | बहुत कुछ आपके लिए अभी नया अनुभव होगा और सिखने को मिलेगा | आज कुछ सामान्य सा दिन बिताये तो ठीक है |
मीन– आपके लिए दिन अच्छे चल रहे है इसलिए अब आप जल्दी जल्दी काम को पूरा करे क्युकी आगे समय थोडा विपरीत होने वाला है और जो सुविधा आज मिल रही है उसमे कल से कमी होने के संकेत है | आवश्यक धन आज हाथ में आएगा | मित्र मिलेगे |