रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए बिहार में मौसम की ताजा खबर?

पटना सहित पूरे बिहार में कल से मौसम कुछ साफ होगा और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी।

जानिए बिहार में मौसम की ताजा खबर?

पटना सहित पूरे बिहार में कल से मौसम कुछ साफ होगा और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। पुरवा हवा काफी मात्रा में नमी लेकर आ रही है, जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ा है। मौसम का मिजाज इस बात से ही समझा जा सकता है कि सूबे में सबसे ठंडी जगह गया का न्यूनतम तापमान भी 10.7 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है।

विज्ञापन

गया में पिछले एक महीने से न्यूनतम तापमान चार से आठ डिग्री के बीच था। पिछले 24 घंटों में यहां के पारे में तीन डिग्री से अधिक की वृद्धि हुई है। पटना में न्यूनतम पारा चार डिग्री ऊपर चढ़कर 13 के पार पहुंच गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है। भागलपुर में भी न्यूनतम तापमान 13.1 और 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन दोनों जगहों पर तापमान सामान्य से चार और दो डिग्री अधिक है।

bihar non fiii
New Delhi: Commuters ride through heavy fog on a winter morning, in New Delhi, Tuesday, Dec. 25, 2018. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI12_25_2018_000013B)

फिलहाल राज्य के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए हैं। दिन में देर से धूप निकल रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री तक ऊपर चला गया है। वहीं, कई शहरों के रात के तापमान में भी पिछले तीन दिनों में पांच से छह डिग्री की वृद्धि हुई है।

बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आ रही नमी
देश के अन्य हिस्सों में जहां बारिश और शीतलहर का प्रभाव है, वहीं बिहार में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मंगलवार तक यही स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि सूबे में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ओर से हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। साथ ही बादल छाये रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। जब तक बादल छंटेंगे और उत्तर पश्चिमी हवाओं का प्रवाह शुरू होता तो ठंड बढ़ेगी।

bihar non

ऐसा रहा प्रमुख शहरों का पारा
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 26 13.2
गया 25.1 10.7
भागलपुर 24.6 13.1
पूर्णिया 25.4 11.5

यह भी पढ़े:क्या घर में भगवान परशुराम की पूजा की जा सकती है

विषयबिहार
S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →