शनिवार, 15 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
संस्कृति

आज है रामनवमी, जानिये चैत्र रामनवमी में क्या होता है ख़ास

आज चैत्र रामनवमी है. चैत्र रामनवमी के दिन ही भगवान राम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ के घर घर हुआ था.

आज है रामनवमी, जानिये चैत्र रामनवमी में क्या होता है ख़ास

आज चैत्र रामनवमी है. चैत्र रामनवमी के दिन ही भगवान राम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ के घर घर हुआ था. हिन्दू धर्म के शास्त्रों के अनुसार त्रेतायुग में रावण के अत्याचारों से जनता को मुक्त कराने के लिए भगवान राम ने अवतरण लिया था.

विज्ञापन

हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार इस देश का विशेष महत्व है, इस दिन प्रत्येक हिन्दू परिवार में 9 कन्याओं की पूजा के साथ-साथ उन्हें भोजन कराने की परंपरा है.

RamNavmi1

महाकाव्य रामायण के अनुसार राजा दशरथ बहुत परेशान रहते थे. उनकी तीन रानियाँ थी लेकिन कोई पुत्र न था. इस कारण से ऋषि वसिष्ठ ने उन्हे एक यज्ञ करवाने का विचार दिया. यज्ञ की समाप्ति के बाद ऋषि ने तीनो रानियों को खीर दिया जिसके पश्चात भगवान राम समेत उनके तीन भाइयों का जन्म हुआ. बाद में भगवान राम ने रावण का वध करके धरती को पाप से मुक्त कराया.

भगवान राम को विष्णु का सातवाँ अवतार माना जाता है. आज भगवान राम का जन्मदिन है. News4social  की तरफ से आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →