मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भारत के इस हिस्से में बनती है EVM, एक ईवीएम को बनाने में इतना आता है खर्च !

ईवीएम आने से भारत में चुनाव प्रक्रिया आसान हो गई है और अब हर चुनाव में EVM यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है।

भारत के इस हिस्से में बनती है EVM, एक ईवीएम को बनाने में इतना आता है खर्च !

ईवीएम आने से भारत में चुनाव प्रक्रिया आसान हो गई है और अब हर चुनाव में EVM यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। इससे संसाधन और वक़्त दोनों ही बचता है। EVM के ज़रिए वोट देने वाले वोटरों के मन अक्सर ये सवाल होता है कि ईवीएम कहां बनती है और एक ईवीएम को बनाने में कितना ख़र्च आता है ? ईवीएम से जुड़े हुए इस तरह के सवालों के जवाब इस लेख के ज़रिए दिए गए हैं।

विज्ञापन

कहां बनती है ईवीएम ?

ईवीएम मशीनों को भारतीय चुनाव आयोग की तकनीकी विशेषज्ञ समिति (टीईसी) द्वारा इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और भारत इलेक्टॉनिक्स लिमिटेड के सहयोग से डिज़ाइन किया जाता है और बनाया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड हैदराबाद में है। वहीं भारत इलेक्टॉनिक्स लिमिटेड बैंगलोर में स्थित है। ये दोनों ही भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रम है।

कितना आता है खर्च ?

मौजूदा वक़्त में चुनाव आयोग जिन ईवीएम मशीनों का प्रयोग करता है वे M3 ईवीएम होती हैं। एक M3 ईवीएम को बनाने में तक़रीबन 17,000 रूपये का खर्च आता है। वहीं, बता दें कि एक ईवीएम सिर्फ़ दो हज़ार वोट ही दर्ज कर सकती है। EVM को चलाने के लिए बिजली की ज़रूरत नहीं होती है क्योंकि इसमें एक बैटरी लगी होती है जिसकी मदद से यह चलती है।

EVM 1

बता दें कि पहली भारतीय EVM का आविष्कार 1980 में "एमबी हनीफा" ने किया था, जिसे 15 अक्टूबर 1980 को "इलेक्ट्रॉनिक वाइब्रेटेड काउंटिंग मशीन" के रूप में पंजीकृत किया गया। भारत में सर्वप्रथम EVM का प्रयोग 1982 में केरल के नॉर्थ परवूर विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में कुछ मतदान केन्द्रों पर किया गया था। वर्ष 2004 से सभी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में EVM का प्रयोग किया जाने लगा था।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →