किशोर कुमार की पहली पत्नी एक्ट्रस रूमा गुहा ठाकुरता का सोमवार को कोलकाता में निधन हो गया. वहीं रूमा गुहा के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है. ममता ने ट्विटर पर लिखा, “रूमा गुहा ठाकुरता के निधन से दुखी है. सिनेमा और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना.”
यह भी पढ़ें : ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर कर किया खुलासा
बता दें कि हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस रूमा गुहा ठाकुरता अपने घर बालीगंगे प्लेस में रह रही थीं. उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम को कोलकाता में किया जाएगा. डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली. साल 1934 में कोलकाता में जन्मीं रूमा ने साल 1951 में लीजेंड्री सिंगर और एक्टर किशोर कुमार से शादी की थी. लेकिन यह रिश्ता लंबा नहीं चला और महज 6 साल में दोनों ने तलाक ले लिया. साल 1960 में उन्होंने अरुप गुहा ठाकुरता से शादी कर ली. इस शादी के बाद दोनों की एक बेटी हैं, जिनका नाम सुमोना गुहा ठाकुरता है. किशोर और रूमा की शादी से एक बेटा भी है, बेटे का नाम अमित कुमार है. जो मशहूर सिंगर हैं.
रूमा गुहा ठाकुरता ने अपने करियर की शुरुआत 1944 में ज्वार भाटा फिल्म से की थी. उन्होंने फिल्म गंगा, अभिजान, पालातक, एंटोनी फिरंगी, ’80 Te Asio Na’, बालिका वधू, दादर कीर्ति जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है.









