सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

BJP पर भड़के केजरीवाल, कहा- 'मोदी हैं हिटलर और इनकी पार्टी लुच्चे, लफ़ंगे, गुंडों की फ़ौज है'

हरियाणा के गुरूग्राम में होली के दिन मुस्लिम परिवार को बदमाशों द्वारा पीटे जाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम…

BJP पर भड़के केजरीवाल, कहा- 'मोदी हैं हिटलर और इनकी पार्टी लुच्चे, लफ़ंगे, गुंडों की फ़ौज है'

रियाणा के गुरूग्राम में होली के दिन मुस्लिम परिवार को बदमाशों द्वारा पीटे जाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को हिटकर क़रार दिया है। इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने मोदी पर हमला बोला और नाराज़गी जताते हुए लिखा कि ये लोग हिंदू नहीं हैं, हिंदुओं के वेष में गुंडे हैं। इनकी पार्टी लुच्चे, लफ़ंगे, गुंडों की फ़ौज है। इनसे देश और हिंदू धर्म दोनों को बचाना हर भारतवासी का फ़र्ज़ है

विज्ञापन
Arvind kejriwal tweet

गरूग्राम के भोंडसी के भूपसिंह नगर इलाके में मुस्लिम परिवार के कुछ बच्चे शाम को तक़रीबन साढ़े 5 बजे घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान वहां इस मामले को लेकर कुछ विवाद हुआ। जिसके बाद 30 से 35 बदमाशों ने शाहिद नाम के शख़्स को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान घर की लड़कियां, बच्चे और महिलाएं लगातार मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन बदमाश नहीं रुके। बदमाशों की पिटाई से ये शख्स शाहिद बेहोश गया। हरियाणा पुलिस ने पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत दर्ज कर ली है और तक़रीबन 12 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।


इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद, अरविन्द केजरीवाल ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि हिट्लर भी सत्ता के लिए यही करता था। हिट्लर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उनका ख़ून करते थे। मोदी जी भी ये सत्ता के लिए करवा रहे हैं, हिट्लर के रास्ते चल रहे हैं। पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है?

Arvind kejriwal 2

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने घटना का वीडियो जारी करते हुए लिखा कि ज़रा इस वीडियो को देखिए। हमारे कौन से ग्रंथ में ये लिखा है कि मुसलमानों को मारो? गीता में? रामायण में? हनुमान चालिसा में?

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →