सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

केजरीवाल का चुनावी वादा, कहा, सबको सस्ते मकान देंगे

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी व उसके मुखिया अरविन्द केजरीवाल आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए लगातार चुनावी अभियान कर रहे हैं।

केजरीवाल का चुनावी वादा, कहा, सबको सस्ते मकान देंगे

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी व उसके मुखिया अरविन्द केजरीवाल आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए लगातार चुनावी अभियान कर रहे हैं। इसी बीच, केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट के अन्तर्गत आने वाले खिचड़ीपुर गांव में जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सबको सबको सस्ता मक़ान देने का वादा किया

विज्ञापन
Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र दिल्ली की सात सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रही है। ख़ुद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मोर्चा संभाला हुआ है। इस बीच, पूर्वी दिल्ली से 'आप' उम्मीदवार अतिशी मार्लेना के लिए वोट मांगने केजरीवाल खिचड़ीपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने जन सभा को संबोधित करते हुए वादा किया कि अगर दिल्ली की सातों पर 'आप' प्रत्याशी जीत जाते हैं तो वह लोगों को सस्ते मक़ान देंगे। केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होगा तो दिल्ली के हर परिवार को 10 साल में सस्ता मक़ान दूंगा।

लंबे अरसे से केजरीवाल मोदी-शाह व बीजेपी पर हमलावर हैं। उन्होंने जनसभा के दौरान कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाना होगा। इसके लिए ज़रूरी है कि हमें सातों लोकसभा सीट पर वोट दीजिए। अगर दोबारा भाजपा को वोट दिया तो वह फिर हमारा काम रोकेंगे, जैसे अभी बीते चार साल से रोक रहे हैं। हम कुछ भी करना चाहते हैं तो हमारा काम रोक दिया जाता है।

जनसभा के दौरान केजरीवाल ने पूर्ण राज्य का ज़िक्र करते हुए कहा कि जैसे तेलंगाना का जनता और उत्तराखंड के लोगों ने अपना हक़ लिया वैसे ही हम भी लड़ाई लड़कर अपना हक़ लेकर रहेंगे।

Politics 19
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →