रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बीच चुनाव में केजरीवाल को झटका, एक और विधायक BJP में हुआ शामिल

दिल्ली की सात सीटों पर 12 मई को वोटिंग होने से पहले आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है।

बीच चुनाव में केजरीवाल को झटका, एक और विधायक BJP में हुआ शामिल

दिल्ली की सात सीटों पर 12 मई को वोटिंग होने से पहले आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व नाराज़ चल रहे विधायक देवेन्द्र सेहरावत ने आम आदमी पार्टी को छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
Devinder Sehrawat 1

पिछले तीन दिनों में ये दूसरा मौक़ा है जब दिल्ली की सत्ता पर काबिज़ आम आदमी पार्टी के एक और विधायक ने पार्टी छोड़ दी। बाग़ी विधायक देवेन्द्र सेहरावत चुनाव बीच में ‘आप’ को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले गांधीनगर सीट से ’आप’ विधायक अनिल बाजपेयी ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था। बता दें कि देवेन्द्र सेहरावत बिजवासन सीट से विधायक हैं।

बता दें कि दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करके 67 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी के कई विधायकों ने पार्टी को छोड़ दिया है। इसका असर लोकसभा चुनाव की सात सीटों पर पड़ सकता है। फिलहाल, केजरीवाल के कंधों पर लोकसभा चुनाव में ‘आप’ उम्मीदवारों को जीत दिलाने के साथ-साथ पार्टी को न बिखरने देने की है।   

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →