Advertising
Home Breaking News Hindi Kareena Kapoor Khan ने अपने 40वें जन्मदिन के पहले शेयर की ये...
Advertising
<

Kareena Kapoor Khan ने अपने 40वें जन्मदिन के पहले शेयर की ये खूबसूरत पोस्ट

218
Kareena Kapoor Khan ने अपने 40वें जन्मदिन के पहले शेयर की ये खूबसूरत पोस्ट


नई दिल्ली:  बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अब कुछ ही घंटों में अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. लेकिन करीना अपने इस जन्मदिन को लेकर इतनी एक्साइटेड हैं कि उन्होंने 12 बजने से पहले ही एक खूबसूरत तस्वीर और प्यारी सी पोस्ट सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है. 

अपने जन्मदिन की प्री इवनिंग पर करीना ने अपने जीवन और अनुभवों के बारे में बात करते हुए एक सुंदर पोस्ट साझा की. इस पोस्ट में करीना ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर्स में खुद की एक तस्वीर पोस्ट की है. 

इसके कैप्शन में करीना ने लिखा है, ‘जैसे ही मैं अपना 40वां वर्ष दर्ज करती हूं… मैं वापस बैठना चाहती हूं, प्रतिबिंबित करना, प्यार करना, हंसना, क्षमा करना, भूलना और सबसे महत्वपूर्ण बात प्रार्थना करना और मुझे ताकत देने के लिए सबसे मजबूत साथ का धन्यवाद… और धन्यवाद देना मुझे औरत बनाने के लिए… इस अनुभव और निर्णय के लिए… कुछ सही, कुछ गलत, कुछ महान, कुछ तो ऐसा नहीं… लेकिन फिर भी,  40 काफी खास है’

जैसे ही करीना ने पोस्ट अपलोड किया, उन्हें उनकी गर्ल गैंग से बहन करिश्मा कपूर, करीबी दोस्त सहित प्रतिक्रियाएं मिलीं. यहां मलाइका अरोड़ा और कजिन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी बेबो पर अपना प्यार जताया. इस बीच, कमेंट्स से यह भी समझ आ रहा है कि करीना के जन्मदिन के जश्न की तैयारी शुरू हो चुकी हैं.

करीना कपूर अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता कपूर की छोटी बेटी हैं. उनकी शादी अभिनेता सैफ अली खान से हुई है. इस जोड़े का एक बेटा तैमूर अली खान है. हाल ही में, दोनों ने घोषणा की कि वे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें





Source link

Advertising
Advertising