Kanpur Dehat: पत्नी बगैर बताए बहनोई के यहां चली गई, गुस्‍से में संग्रह अमीन ने फांसी लगा दी जान

21
Kanpur Dehat: पत्नी बगैर बताए बहनोई के यहां चली गई, गुस्‍से में संग्रह अमीन ने फांसी लगा दी जान

Kanpur Dehat: पत्नी बगैर बताए बहनोई के यहां चली गई, गुस्‍से में संग्रह अमीन ने फांसी लगा दी जान

कानपुर देहात के मैथा तहसील में अजय सिंह गौर संग्रह अमीन के पद में कार्यरत थे। वह तहसील परिसर में बने आवास में अकेले रहते थे। पत्‍नी उनके साथ नहीं रहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। गुस्‍से में आकर उन्‍होंने बड़ा कदम उठा लिया।

 

संग्रह अमीन अजय सिंह
गौरव राठौर, कानपुर देहात: यूपी 112 पुलिस के पास शुक्रवार दोपहर एक कॉल पहुंची। काल करने वाला बस एक ही रट लगाता है मेरे पापा को बचा लीजिए। प्लीज मेरे पापा को बचा लीजिए। पूरी बात समझने के बाद पुलिस टीम तत्काल मैथा तहसील के आवासीय परिसर पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो सामने एक शव लटक रहा था। जब तक नीचे उतारा गया, देर हो चुकी थी। दरअसल संग्रह अमीन ने बेटे से बात करते हुए फांसी लगा ली थी। उनकी पत्नी बिना बताए बहनोई के यहां रांची चली गई थी, इससे वह आपा खो बैठे।रूरा के शास्त्री नगर के रहने वाले अजय सिंह गौर (45) मैथा तहसील में बतौर संग्रह अमीन तैनात थे। वह तहसील परिसर में बने आवास में अकेले रहते थे जबकि पत्नी सुधा और बच्चे रूरा में रहते थे। शुक्रवार को उन्होंने छोटे बेटे कार्तिक को फोन किया और कहा कि वह फांसी लगाने जा रहे हैं। तेरी मां बिना बताए रांची बहनोई बीरेंद्र के यहां क्यों चली गई। बेटा समझाने की कोशिश करता है। इस बीच फोन कट गया। बेटे ने तत्‍काल यूपी 112 डायल कर पुलिस को पूरा वाकया बताया।

पुलिस कुछ ही देर बाद तहसील परिसर में बने आवास में जाकर दरवाजा पीटने लगी। इस पर वहां आसपास के लोग एकत्र हो गए। आसपास के लोगों को किसी बात की जानकारी नहीं थी। पुलिस जब तक दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, तब तक फांसी पर लटक रहे अजय सिंह दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा। कोतवाल ने बताया कि छानबीन में ये सामने आया है कि पत्नी बिना बताए बहनोई के यहां चली गई थी। इससे अजय तनाव में थे। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी साथ रहने के लिए नहीं होती थी तैयार होता था विवाद

अजय वर्ष 2016 से संग्रह अमीन की नौकरी कर रहे थे। वह मैथा तहसील परिसर में बने आवास में रहते थे। वह पत्नी सुधा से साथ रहने के लिए अक्सर कहते थे पर वह इसके लिए तैयार नहीं थी। इस बात पर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। कई बार फोन पर विवाद होने के दौरान आसपास के लोग सुन लेते थे और वह समझाने की कोशिश करते थे। अजय मूल रूप से रूरा कस्बा के रहने वाले थे। उनके बेटे निशांत और कार्तिक एक दवा कंपनी में काम करते हैं जबकि बेटी शालिनी और पत्नी सुधा रूरा में रहती हैं। अजय अकेले रहते थे, इसलिए पत्नी को भी साथ रहने के लिए कहते थे। बुधवार को पति से बिना बताए वह रांची चली गई। इसे वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Get Kanpur News, Breaking news headlines about Kanpur crime, Kanpur politics and live updates on local Kanpur news. Browse Navbharat Times to get all latest news in Hindi.

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News