बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

वीडियो पोस्ट कर 'छपाक' के लिए दी थी बधाई, अब कंगना की बहन ने दीपिका पादुकोण का JNU में जाना बताया 'प्रचार'

दीपिका पादुकोण का नाम इस समय हर तरफ छाया हुआ है। इसका कारण JNU में जाकर स्टूडेंट के साथ खड़ा होना।

वीडियो पोस्ट कर 'छपाक' के लिए दी थी बधाई, अब कंगना की बहन ने दीपिका पादुकोण का JNU में जाना बताया 'प्रचार'

दीपिका पादुकोण का नाम इस समय हर तरफ छाया हुआ है। इसका कारण JNU में जाकर स्टूडेंट के साथ खड़ा होना। कुछ लोग उनका समर्थन कर रहें हैं तो कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहें हैं।

विज्ञापन

लोग कह रहें हैं कि यह एक पब्लिक स्टंट था जो दीपिका ने अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के लिए किया। इसलिए सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को बायकाट करने की मांग कर रहें हैं। इस बीच कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने दीपिका पादुकोण पर हमला बोला है।

https://twitter.com/Rangoli_A/status/1214797413170286593
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1214802003127259136
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1214805551667769344
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1214807158732156928

रंगोली ने इससे पहले छपाक फिल्म को बहुत अच्छा बताया था और इसे एसिड सर्वाइवर की ज़िन्दगी को दिखाने के लिए दीपिका की तारीफ की थी। क्योंकि रंगोली भी एसिड अटैक का शिकार रह चुकी हैं तो वह इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत का सन्देश उन तक ट्विटर के माध्यम से पहुंचाया था।

https://twitter.com/Rangoli_A/status/1214724270879723521

जहां अनुराग कश्यप, पूजा भट्ट, अनुभव सिन्हा, ऋचा चड्ढा, लीसा रे, विशाल ददलानी, और सुधीर मिश्रा जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने छात्रों का समर्थन करने के लिए दीपिका की सराहना की। तो वहीं कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने उनके इस कदम को एक प्रचार करार दिया है।

ट्वीट्स की एक सीरीज में रंगोली ने दीपिका की आलोचना की है और कहा कि दीपिका को JNU छात्रों में दिलचस्पी नहीं है, केवल पैसा है जो उन्हें वहाँ खींच कर ले गया।

रंगोली ने सवाल किया कि क्या दीपिका ने कभी भी अनुच्छेद 370, सीएए या पुलवामा जैसे किसी अन्य मुद्दे पर रुख अपनाया है।

हालांकि, रंगोली ने कहा कि वह खुश थी दीपिका ने अपना समर्थन खुले तौर पर व्यक्त किया लेकिन यह भी चुटकी ली कि अभिनेत्री ने जेएनयू में पीआर किया है।

इससे पहले रंगोली ने कंगना रनौत का एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें अभिनेत्री ने दीपिका और मेघना गुलजार को एसिड अटैक सर्वाइवर्स पर फिल्म बनाने और विषय पर प्रकाश डालने के लिए धन्यवाद दिया था। रंगोली ने 'छपाक' की टीम को एक कहानी कहने के लिए भी धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें: 5 दिनों में ऑस्ट्रेलिया में बहुत ज्यादा पानी पीने वाले हजारों ऊंटों को मार दिया जायेगा

मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित, छपाक 10 जनवरी, 2020 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में विक्रांत मासे ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →