शनिवार, 29 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
गुजरात

नेपाल में आपदा के बाद कैलाश मानसरोवर गए गुजरात के 6 यात्री लापता, परिवारों ने सरकार से लगाई गुहार

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए गुजरात के दो परिवारों के छह सदस्य नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद से लापता हैं। इनमें सूरत का एक परिवार और गांधीनगर के तीन लोग शामिल हैं। समाचार एजेंसी IANS के…

नेपाल में आपदा के बाद कैलाश मानसरोवर गए गुजरात के 6 यात्री लापता, परिवारों ने सरकार से लगाई गुहार
(फोटो: IANS)

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए गुजरात के दो परिवारों के छह सदस्य नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद से लापता हैं। इनमें सूरत का एक परिवार और गांधीनगर के तीन लोग शामिल हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इन यात्रियों से संपर्क टूटने के बाद उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है और उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

लापता लोगों में सूरत के परेश पटेल, उनकी पत्नी ज्योति और बेटी मीनाक्षी शामिल हैं, जो 23 अगस्त को नेपाल के लिए निकले थे। वहीं, गांधीनगर निवासी अमिता अमीन, तेजल पटेल और जितेंद्र पटेल भी 22 अगस्त को अमेरिका से यात्रा के लिए रवाना हुए थे। दोनों ही परिवारों का अपने प्रियजनों से आखिरी संपर्क 25 अगस्त को हुआ था, जिसके कुछ ही समय बाद नेपाल में आपदा की खबर आई।

सूरत के परिवार से आखिरी बात

सूरत निवासी परेश पटेल की मां सुशीला पटेल ने बताया कि उनके बेटे, बहू और बेटी से आखिरी बार तब बात हुई थी, जब उन्होंने बताया कि उनका इमिग्रेशन हो गया है और वे आगे की यात्रा के लिए निकल रहे हैं। परेश ने यह भी कहा था कि अब आगे संपर्क नहीं हो पाएगा। सुशीला पटेल ने भावुक अपील करते हुए कहा कि सरकार उनके परिवार के सुरक्षित होने की जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध कराए। परेश अमेरिका के फ्लोरिडा में कंप्यूटर इंजीनियर हैं, जबकि उनकी बेटी मीनाक्षी एक डॉक्टर हैं।

गांधीनगर के यात्रियों का भी संपर्क टूटा

गांधीनगर के कौशिक अमीन ने बताया कि उनकी दादी अमिता अमीन और दो अन्य रिश्तेदार भी यात्रा पर गए थे। उनसे आखिरी बार आपदा आने से करीब एक घंटा पहले बात हुई थी। तब वे फ्रेंडशिप ब्रिज पर थे और कैलाश मानसरोवर के लिए आगे बढ़ने वाले थे। उन्होंने बताया कि यह उनकी दादी की आठवीं कैलाश मानसरोवर यात्रा थी। परिवार ने गुजरात सरकार द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर पर सारी जानकारी दे दी है और प्रशासन की तरफ से उन्हें लगातार सहयोग मिल रहा है।

इनपुट: IANS

N

News4Social गुजरात डेस्क

News4Social गुजरात डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से गुजरात से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →