मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

सुपर हीरोज़ फ्लिकस ,और एक्शन फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार पकड़ रही है "जॉन अब्राहम" की "परमाणु "

शाहरुख़ खान ,सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े सुपरस्टार्स को भी जिस तरह से आज अपनी फिल्मों की प्रमोशन के लिए जी -जान लगानी पड़ती है|यह साफ़ तौर पर ज़ाहिर करता है कि…

सुपर हीरोज़ फ्लिकस ,और एक्शन फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार पकड़ रही है "जॉन अब्राहम" की "परमाणु "
शाहरुख़ खान ,सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े सुपरस्टार्स को भी जिस तरह से आज अपनी फिल्मों की प्रमोशन के लिए   जी -जान लगानी पड़ती है|यह साफ़ तौर पर ज़ाहिर करता है कि किसी भी फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए जी तौड़ प्रमोशन की ज़रूरत पड़ती है | बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार पकड़ रही है परमाणु लेकिन ,समय के साथ -साथ बॉलीवुड का फार्मूला भी शायद बदल रहा है ,जहाँ कुछ फिल्में बिना प्रमोशन के भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है |आज बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' को क्रिटिक्स की तरफ से शानदार रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ का जोरदार फायदा मिल रहा है |आपको बता दें कि रविवार को टाइट फाइनल मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया | John Abraham Parmanu 2 अब तक 20.78 करोड़ का किया कारोबार फिल्म बिना किसी प्रमोशन के लगातार बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार पकड़ रहीं है |फिल्म की कहानी आर्मी ऑफिसर्स के इर्द -गिर्द घुमती है | यह फिल्म देश की आर्मी को सलाम कर रही है |फिल्म में जॉन के साथ डायना पेंटी भी मुख्य भूमिका है|फिल्म के साथ -साथ ,दोनों के किरदारों की भी जम कर तारीफ़ हो रही है |अब तक फिल्म रविवार को 8.32 करोड़ रुपये बटोरे| जॉन अब्राहम की यह फिल्म आईपीएल 2018 के सेमी फाइनल मैच के दिन रिलीज हुई थी, बावजूद इसने 4.82 करोड़ रुपये कमाए थे|शनिवार को फिल्म के खाते में 7.64 करोड़ रुपये आए और रविवार को आईपीएल फाइनल होने के बावजूद 'परमाणु' ने 8.32 करोड़ रुपये बटोरे| John Abraham Parmanu 1 इंडियन आर्मी को ट्रिब्यूट है ये फिल्म आपको बता दे कि 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' की कहानी साल 1998 में किए गए परमाणु परीक्षणों पर आधारित है | भारतीय होने का गर्व महसूस कराएगी 'परमाणु' |फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे इस तरह के बदलाव वाकई काबिले तारीफ़ है |
SP

Shweta Pathak

श्वेता पाठक News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और सोशल मीडिया से जुड़े ट्रेंड्स को कवर करती हैं, और तेज़ी से बदलती खबरों को सटीक रूप में प्रस्तुत करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →