Jhansi News: चलती ट्रेन में वैज्ञानिक दंपति के ऊपर की थी पेशाब, जेल भेजा गया आरोपी | Scientist couple urinated on moving train accused sent to jail | Patrika News

1

झांसीPublished: Nov 22, 2023 08:55:21 am

Jhansi News: ट्रेन में वैज्ञानिक दम्पति पर पेशाब करने का आरोपी भेजा गया झांसी जेल। पीठासीन अधिकारी ने पूरे मामले को स्वयं संज्ञान में लिया।

UP Sampark Kranti Train

इस तस्वीर को सोशल मीडिया से लिया गया है।

Jhansi News: दुनिया के कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जीएन खरे और उनकी 60 वर्षीय पत्नी पर ट्रेन संख्या 12667 उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक सहयात्री ने पेशाब कर दी थी। इसकी शिकायत वैज्ञानिक ने टीटीई से की थी। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर भी जब युवक के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इस पर आरपीएफ एवं जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार कर लिया था। उसने अपना नाम रितेश बताया था। आज वह पेशी पर झांसी आया तो पीठासीन अधिकारी ने मामले को स्वम संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक पर दर्ज धाराओं में वृद्धि कर जेल भेज दिया।

Source link