Jammu Kashmir : कश्मीर की मुठभेड़ में राजस्थान के दो जवान सहित तीन शहीद | Rajasthan Two army man killed in badigam-shopian | Patrika News

197

Jammu Kashmir : कश्मीर की मुठभेड़ में राजस्थान के दो जवान सहित तीन शहीद | Rajasthan Two army man killed in badigam-shopian | Patrika News

44 आरआर चौगाम कैंप से सैनिकों को लेकर एक सूमो बुडिगाम में मुठभेड़ स्थल की ओर जा रहा था. जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क से फिसल गया. हादसे में चार जवान घायल हो गए…

जयपुर

Published: April 14, 2022 08:47:45 pm

जयपुर गाड़ी उलटने के कारण कश्मीर के शोपियां में भारतीय सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। यह जवान शोपियां में चल रही मुठभेड़ में मोर्चा संभालने जा रहे थे। इस हादसे में पांच अन्य जवान घायल हो गए हैं। उत्तरी कमान के 92 बेस अस्पातल में इनका इलाज चल रहा था।
भारतीय सेना से मिली जानकारी के मुताबिक शोपियां में स्थित राष्ट्रीय राइफल 44 के चौगाम कैंप से जवानों को लेकर सूमो मुठभेड़ स्थल की तरफ जा रही थी। यह रास्ता बेहद ही खराब है। ऐसे में चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन रोड से फिसल गया।
घटना में घायल जवानों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा एक जवान की मौत इलाज के दौरान हो गई। इन शहीद होने वाले जवानों में अलवर के हवलदार राम अवतार और दौसा के सिपाही पवन सिंह गुर्जर का नाम शामिल है।
गौरतलब है कि जम्मू और कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें जवानों ने कई आतंकियों को घेर रखा है। इसके साथ ही 4 आतंकियो को ढेर भी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शोपियां के बड़गाम के जैनपुरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद से सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया है।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि सभी को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके साथ ही सभी प्रकार आर्थिक लाभ भी परिवारजन को मिलेगा।

newsletter

Anand Mani Tripathi

आनंद मणि त्रिपाठी राजस्थान पत्रिका में राजनीति, अपराध, विदेश, रक्षा एवं सामरिक मामलों के पत्रकार हैं। पत्रकारिता के तीनों माध्यम प्रिंट, टीवी और आनलाइन में गहरा और अपनी तेज तर्रार रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में जन्म हुआ। प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के कानपुर और बस्ती में हुई। माध्यमिक शिक्षा नवोदय विद्यालय बस्ती, फैजाबाद और पूर्वोत्तर त्रिपुरा के धलाई जिले में हुई। अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से स्नातक और 2009 में जेआईआईएमसी,दिल्ली से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया।
हरियाणा से पत्रकारिता आरंभ की। शिक्षा, विज्ञान, मौसम, रेलवे, प्रशासन, कृषि विभाग और मंत्रालय की रिपोर्टिंग की। इंवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग से शिक्षा और रेलवे विभाग के कई भ्रष्टाचार का खुलासा किया। रक्षा मंत्रालय के रक्षा संवाददाता पाठयक्रम-2016 पूरा किया। इसके बाद रक्षा मामलों की पत्रकारिता शुरू कर दी। चीन, पाकिस्तान और कश्मीर मामलों पर तीक्ष्ण नजर रहती है।
लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या 2017, राइफलमैन औरंगजेब की हत्या 2018, जम्मू—कश्मीर में बदले 2018 में बदले राजनीतिक समीकरण, पुलवामा हमला 2019, कश्मीर से 370 का हटना, गलवान घाटी मुठभेड़ 2020 को बेहद करीब से जम्मू और कश्मीर में रहकर ही कवर किया। कोरोना काल 2020 में भी लददाख से नेपाल तक की यात्रा चीन के बदलते समीकरण को लेकर की।
इसके साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब की रिपोर्टिंग की। 9 नवंबर 2019 को श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या मामले में आए फैसले की अयोध्या से कवर किया। 2022 उत्तरप्रदेश् चुनाव को सहारनपुर से सोनभद्र तक मोटर साइकिल के माध्यम से कवर किया। पत्रकारिता से इतर आनंद मणि त्रिपाठी को संगीत और पर्यटन का जबरदस्त शौक है। इन्हें किसी भी कार्य में असंभव शब्द न प्रयोग करने के लिए जाना जाता है…

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News