Jaipur News: अश्लील वीडियो ने खोला हत्या का राज, प्रेमी का गला घोंट कर प्रेमिका ने ही उतारा था मौत के घाट

404

Jaipur News: अश्लील वीडियो ने खोला हत्या का राज, प्रेमी का गला घोंट कर प्रेमिका ने ही उतारा था मौत के घाट

रामस्वरूप लामरोड़,जयपुर: राजस्थान कीराजधानी जयपुर में पांच दिन पहले 6 मार्च को हुई हत्या का राज अश्लील वीडियो क्लिपिंग के जरिए खुल गया है। जयपुर के करधनी थाना इलाके में 6 मार्च को 27 वर्षीय सुभाष कुमावत की संदिग्ध मौत हो गई थी। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटाए। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया तो पता चला कि सुभाष कुमावत की मौत गला घोंटने की वजह से हुई है। इसके बाद करधनी थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा ने मृतक के मोबाइल की जांच की तो उसमें अश्लील वीडियो क्लिपिंग मिली। इसी अश्लील वीडियो के जरिए पुलिस ने हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया।

दो साल तक सुभाष और विनोद कंवर के बीच रहे प्रेम संबंध
मृतक सुभाष कुमावत गोविन्दगढ का रहने वाला था और करधनी क्षेत्र में बैनाड़ रोड़ पर फकीरा नगर में किराए का कमरा लेकर रहता था। इसके ठीक सामने वाले मकान में विनोद कंवर भी अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। प्रेमिका विनोद कंवर और सुभाष कुमावत के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। विनोद कंवर के पति को दोनों के अवैध संबंधों का पता चला तो पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। पति अपनी पत्नी को गांव छोड़कर आया लेकिन विनोद कंवर जिद करके वापस जयपुर आकर रहने लगी। इस दौरान भी विनोद कंवर और सुभाष के बीच शारीरिक संबंध बनते रहे।

शारीरिक संबंध बनाने की जिद ने ली जान
जब भी विनोद कंवर का पति घर पर नहीं होता था, तब सुभाष उसके घर आता और विनोद कंवर के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। 6 मार्च को भी सुभाष कुमावत विनोद कंवर के घर चला गया था। शारीरिक संबंध बनाने की बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। विनोद कंवर ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो सुभाष ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद विनोद कंवर ने सुभाष का गला दबाकर हत्या कर दी और मजदूरी करने के लिए फैक्ट्री चल गई। दोपहर को वापस घर आई और लंच करके फिर से काम पर चली गई। शाम को जब पति घर पर आया तो घर की बालकनी में सुभाष की लाश पड़ी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो विनोद कंवर अनजान बनते हुए संदिग्ध मौत होने की बात कहने लगी।

सुभाष कुमावत के मोबाइल में मिले विनोद कंवर के अश्लील वीडियो
करधनी थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा द्वारा जांच के दौरान मृतक सुभाष कुमावत के मोबाइल में विनोद कंवर के अश्लील वीडियो मिले। आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों के बीच लम्बे समय से अवैध संबंध थे। पुलिस ने विनोद कंवर का मोबाइल चेक किया तो उसमें भी वाट्सअप पर वीडियो कॉल करने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की विनोद कंवर ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने पुलिस को बताया कि प्रेमी से छुटकारा पाने के लिए उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News