शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

इटली का ऐसा संग्रहालय जहाँ लगती है लाशों की प्रदर्शनी

अगर आपको पुरानी चीज़े देखने का शौक है तो आप इटली जा सकते हैं। इटली के अधिकार वाला द्वीप सिलसिली के पालेर्मो कैपुचिन संग्रहालय में रखी 8 हजार लाशों के साथ ही…

इटली का ऐसा संग्रहालय जहाँ लगती है लाशों की प्रदर्शनी

अगर आपको पुरानी चीज़े देखने का शौक है तो आप इटली जा सकते हैं। इटली के अधिकार वाला द्वीप सिलसिली के पालेर्मो कैपुचिन संग्रहालय में रखी 8 हजार लाशों के साथ ही 1252 से ज्यादा ममी की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसे मृतकों का शहर कहा जाता है। पहले यह जगह कब्रिस्तान थी, जिसे संग्रहालय में बदला गया और शवों को ममी के जरिए सुरक्षित रखा गया। यहां 16वीं सदी में ईसाई पादरियों ने शवों को दफनाने और ममी को रखने का काम शुरू किया गया था। अब आम लोग आकर अज्ञात मृतकों की ममी को देख सकते हैं।

विज्ञापन
Meausm

चीन के बारे में 10 ऐसी बाते जो आपको ‘दांतो तले ऊँगली दबाने’ पर मजबूर कर देंगी

1920 से यहां शवों का रखने का काम बंद कर दिया गया और इसे संग्रहालय में बदल दिया गया। इस विचित्र संग्रहालय को पादरी ही चला रहे हैं। इसमें ममी को कब्रो और ताबूत के अंदर विभिन्न अवस्था में देखा जा सकता है। कुछ ममी पूरी तरह सुरक्षित हैं, तो कुछ छिन्न-भिन्न अवस्था में पहुंच गई हैं।

Dead

ममी बनाने में 70 दिन का समय लगता था। इसे बनाने के लिए धर्मगुरुओं के साथ-साथ विशेषज्ञ की टीम बनाई जाती थी, जो इस काम को अंजाम देते थे। ममी शब्द प्राचीन मिस्र का नहीं, बल्कि अरबी भाषा के मुमिया से बना है, जिसका मतलब होता है मोम या तारकोल के लेप से सुरक्षित रखी गई चीज है। ममी बनाने का काम मिस्र में बहुत ही धार्मिक श्रद्धा भाव से किया जाता था। मिश्र में पिरामिड बने होते हैं उसके अंदर ममी बनी है। मिश्र ममी के लिए बहुत प्रसिद्ध है इसीलिए जब ममी का जिक्र होता है तो सबसे पहले हमारे मन में मिश्र का ख्याल आता है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →