शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ITBP में निकली हैं कांसटेबल पदों पर भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश में घूम रहे युवाओं के लिए भारत तिब्बत सीमा बल यानी (आईटीबीपी) सुनहरा मौक़ा लेकर आया है।

ITBP में निकली हैं कांसटेबल पदों पर भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश में घूम रहे युवाओं के लिए भारत तिब्बत सीमा बल यानी (आईटीबीपी) सुनहरा मौक़ा लेकर आया है। दरअसल, आईटीबीपी ने 121 पदों के लिए कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 22 जून 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन -

इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट www.recruitment.itbpolice.nic.in के पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 22.04.2019 से 21.06.2019 तक कर सकते हैं।

मुख्य जानकारी -

नौकरी का स्थान: भारत के हर राज्य में होंगी भर्ती

चयन प्रक्रिया: चयन शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और चिकित्सा परीक्षा पर आधारित होगा।

आवेदन शुल्क -

ऑनलाइन के माध्यम से जनरल / ओबीसी - 100 / - 

एससी / एसटी / महिला के लिए कोई शुल्क नहीं है।

शैक्षणिक योग्यता -

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन पीएसटी के साथ मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →