Italy Win UEFA Euro 2020: It is Going Rome.. इटली ने तोड़ा इंग्लैंड का ख्वाब, पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर जीता खिताब

351


Italy Win UEFA Euro 2020: It is Going Rome.. इटली ने तोड़ा इंग्लैंड का ख्वाब, पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर जीता खिताब

लंदन
बुकायो साका के पेनल्टी शूटआउट चूकते ही वेंबली स्टेडियम में इंग्लिश फैंस के बीच सन्नाटा पसर गया। पहला यूरो कप खिताब जीतने का ख्वाब अधूरा रह गया और ट्रोफी इटली के साथ रोम चली गई। इंजरी टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर था और फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ, जहां इटली ने 3-2 से इंग्लैंड को हराकर ट्रोफी पर कब्जा जमा लिया। हजारों की संख्या में इंग्लैंड को चीयर करने पहुंचे फैंस की आंखों में आंसू थे, खिलाड़ी मायूस थे। दूसरी ओर, इटली का जश्न देखते बन रहा था।

स्टार कप्तान हैरी केन और स्टार्लिंग का जादू नहीं चला और आक्रामक तेवर के साथ खेल रही इटली ने अपना दूसरा यूरो कप खिताब जीत लिया। उसने इससे पहले 1968 में ट्रोफी जीती थी। यही नहीं, इटली का यह 34वां अजेय मैच भी रहा।

ल्यूक शॉ ने दिलाई बढ़त
मैच शुरू हुए दो मिनट ही हुआ था कि के. ट्रिप्पर के जबरदस्त पास पर जर्सी नंबर 3 ल्यूक शॉट ने एक झन्नाटेदार किक जड़ते हुए गेंद जाल में उलझा दिया। शॉट इतना करारा था कि इटली के गोलकीपर डोन्नारुमा को सोचने-समझने का टाइम ही नहीं मिला। यह ल्यूक का पहला इंटरनैशनल गोल भी रहा। इसके साथ इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली। पहला हाफ का यह इकलौता गोल रहा।

बानुची ने दागा बराबरी का गोल
दूसरे हाफ की शुरुआत इटली ने आक्रामक की। इसका फायदा भी उसे मिला। 1-4-3-3 फॉर्मेशन के साथ खेल रही इतावली टीम के लिए बराबरी का गोल अनुभवी डिफेंडर बानुची ने 67वें मिनट में दागा। यह गोल पोस्ट के काफी करीब से लगाया गया था। इस गोल के बाद इटली के खिलाड़ियों और चाहने वालों का जश्न देखते बन रहा था। गोल के साथ इटली के खिलाड़ियों में जान आ गई। उनका खेल और भी आक्रामक हो गया। बता दें कि बानुची यूरो कप इतिहास में गोल दागने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने

सेमीफाइनल का रोमांच
इंग्लैंड का अभियान: इंग्लैंड ने डेनमार्क को सेमीफाइनल में 2-1 से हराने के साथ ही सेमीफाइनल में अपने हार के तिलस्म को तोड़ा। इंग्लैंड को 1990 और 2018 विश्व कप और 1996 के यूरोपियन चैंपिशनशिप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने अंतिम-16 में जर्मनी को 2-0 से और क्वॉर्टर फाइनल में यूक्रेन को 4-0 से पराजित किया। डेनमार्क की टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के लिए कड़ी प्रतिद्वंद्वी थी। हालांकि, उस पेनल्टी पर अभी भी विवाद चल रहा है जिसमें केन ने विजयी गोल दागा था।

इटली का सफर: इटली 33 जीत के बाद यहां तक पहुंचा है। उसने सेमीफाइनल में चिरप्रतिद्वंद्वी स्पेन को हराया था। पेनल्टी शूटआउट में इटली ने स्पेन को 4-2 से हराकर यूरो कप के फाइनल में प्रवेश किया।

इंग्लैंड को होम एडवांटेज
साल 1966 में इंग्लैंड ने विश्व कप खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद से इंग्लिश टीम पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। 2018 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का सफर सेमीफाइनल में थम गया था।



Source link