शनिवार, 8 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Top stories

जानिए कलाई में दर्द को अनदेखा करना क्यों पड़ सकता है बहुत भारी

लोगों की भागदौड़ भरी जिन्दगी में कुछ ऐसे भी लोग होते है, जो कि अपने शरीर के हिस्से में होने वाले दर्द को नजरअंदाज कर देते है.

जानिए कलाई में दर्द को अनदेखा करना क्यों पड़ सकता है बहुत भारी

लोगों की भागदौड़ भरी जिन्दगी में कुछ ऐसे भी लोग होते है, जो कि अपने शरीर के हिस्से में होने वाले दर्द को नजरअंदाज कर देते है. ज्यादातर लोग अपने कलाई के दर्द पर ध्यान नहीं देते है. ये सभी जानते है कि हम अपने हाथों का इस्तेंमाल हर एक कार्य को करने में करते है.

विज्ञापन


मोबाइल, लेपटॉप, और कंप्यूटर आज के दौर में इसका उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है इन सभी के लिए हम अपने हाथों का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा करते है. जिसका सीधा असर हमारे कलाई पर पड़ता है और हमारी कलाईयां दर्द होने लगती है.

imgpsh fullsize anim 71


कलाई का दर्द एक ऐसा दर्द है जो आगे बढ़ कर धीरे धीरे आपकी कोहनी तक पहुंच जाता है. इस दर्द के कुछ ऐसे भी लक्षण होते है जिनके बारे में हमे कोई जानकारी नही होती है और हम इस दर्द को अनदेखा कर देते है. इसके सभी कारण टालने योग्य नही होते इन सभी पर मुख्य रूप से ध्यान देना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. आइए जानते है कि कलाई का दर्द बढ़ जाए तो क्या होता है.


बता दें कि कभी कभी हम काम करते समय कलाई में दर्द का अनुभव करते हैं. दिन रात कंप्यूटर, अन्य काम करना, कभी कभार किसी भारी वजन वाली चीज़ों को उठाने में दर्द का अनुभव होना और कभी कभी इस कारण से कलाई में अंगुलियों में सूजन आ जाना और भी कई तरह की परेशानी होने लगती है.

imgpsh fullsize anim 69


इसकी वजह से कलाई में हैयर लाइन फ्रैक्चर होना या कलाई में हड्डियों का खिसक जाना और या फिर कार्पल टनल सिंड्रोम हो सकता है. कार्पल टनल कलाई के पास एक संकरी नली या सुरंगनुमा मार्ग है. इससे जुड़ी तंत्रिकाएं व तंतु अंगूठे, इसकी मध्यमा व अनामिका उंगलियों से जुड़े होते हैं. ऐसे में कलाई पर असर पड़ने पर उसके आसपास की कोशिकाओं और नसों पर दबाव पड़ता है तो हाथो की उंगलियों और हथेलिययों पर भी इसका असर दिखने लगता है.

यह भी पढ़ें : मोहब्बत में हो जाए ब्रेकअप तो इन तरीकों को अपनाकर आसानी से बाहर निकलें


अगर आपकी कलाई में दर्द होता है तो आप इसका इलाज करा सकते है इसका इलाज संभव है इसका इलाज फिजियोथेरेपी के जरिये संभव हो सकता है. परेशानि के ज्यादा बढ़ जाने पर इसे सर्जरी द्वारा ठीक किया जा सकता है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →