मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

इशान और जाह्नवी की फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट, मारवाड़ी रंग में रंगे आये नज़र

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहीद कपूर के भाई ईशान खट्टर की फिल्म धड़क का ट्रेलर आज लांच हो गया |धरमा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को…

इशान और जाह्नवी की फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट, मारवाड़ी रंग में रंगे आये नज़र
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहीद कपूर के भाई ईशान खट्टर की फिल्म धड़क का ट्रेलर आज लांच हो गया |धरमा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को डायरेक्ट किया है शशांक खेतान ने | सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट का रीमेक है धड़क वर्ष 2016 में आई माराठी फिल्म सैराट का रीमेक है धड़क |एक रीजनल फिल्म होने के बावजूद सैराट ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ऊपर का कारोबार किया था|  फिल्म को क्रिटिकस द्वारा भी खूब सराहा गया ,जिसके बाद निर्माता -निर्देशक करण जौहर ने इशान खट्टर और जाह्नवी कपूर को लेकर इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने की घोषणा कर दी |फिल्म अब बन कर तैयार हो गयी है और आज सबके सामने फिल्म का ट्रेलर भी आ चूका है | मारवाड़ी रंग में रंगे  नज़र आये इशान और जाह्नवी जाह्नवी कपूर इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही है ,वहीं इशान खट्टर की ये दूसरी फिल्म है |ईशान ने अपना डेब्यू डायरेक्टर माजिद -मजीदी की फिल्म "बियॉन्ड द क्लाउड्स " से किया जिसमे उनके  अभिनय की जम कर तारीफ़ हुई |धड़क का ट्रेलर बहुत खूबसूरत है ,और जाह्नवी और इशान फिल्म में सहज नज़र आ रहे है |फिल्म में राजस्थानी रीती -रिवाजों को दिखाया गया है और दोनों कलाकारों ने सहजता से मारवाड़ी लहजा अपनी भाषा में अपनाया है | janhvi kapoor in dhadak movie 1 सैराट का सुपरहिट सोंग झिंगाट भी फिल्म में शामिल मराठी फिल्म सैराट का ब्लॉकबस्टर गाना झिंगाट इस फिल्म का हिस्सा होगा |फिल्म को डायरेक्ट किया है निर्देशक शशांक खेतान ने इस से पहले शशांक ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बदरीनाथ की दुलहनिया भी डायरेक्ट की है | janhvi kapoor in dhadak movie 2 1 रामलीला और इश्कजादे की याद दिला रही है धड़क फिल्म के ट्रेलर को देखकर संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला और यश राज की फिल्म इश्कजादे की याद आती है|ये देखना वाकई दिल्चस्प होगा कि ये फिल्म उन फिल्मों से कैसे अलग होगी ?सैराट के बाद जाह्नवी और ईशान धड़क में क्या नयापन लाते है ?
SP

Shweta Pathak

श्वेता पाठक News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और सोशल मीडिया से जुड़े ट्रेंड्स को कवर करती हैं, और तेज़ी से बदलती खबरों को सटीक रूप में प्रस्तुत करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →