मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या दिल्ली में फिर से कोरोना का खतरा बढ़ रहा है?

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस ने दोबारा से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।

क्या दिल्ली में फिर से कोरोना का खतरा बढ़ रहा है?

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस ने दोबारा से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी फरवरी महीने में सबसे ज्यादा कोरोना मामले आ चुके हैं। दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 256 नए मामले सामने आए, जो फरवरी में एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं। साथ ही, यहां इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि लोग बेफिक्र हो चुके हैं और कोरोना गाइडलाइंस को कोई भी फॉलो नहीं कर रहा है। इसी वजह से मामलों में तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन
corona non fiii 4

अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब कोरोना वायरस के रोजाना मामले 200 या उसके पार चले गये हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 220 तथा बुधवार को 200 नए मामले आए थे । उससे पहले एक से लेकर 23 फरवरी तक रोजाना मामले 200 के नीचे रहे। दिल्ली में 28 जनवरी को कोविड-19 के 199 नए मामले सामने आए थे।

corona non 4

सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक, 'महानगर में शुक्रवार को 256 नये मामले सामने आने से संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 6,38,849 हो गया है। यहां फिलहाल संक्रमण दर 0.41 फीसद है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन 62,768 जांच की गईं, जिसके बाद ये नए मामले सामने आए। दिल्ली में 16 फरवरी को कोविड-19 के 94 नए मामले आए थे, जो नौ महीनों में सबसे कम है। नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को 1231 मरीज उपचाराधीन थे जबकि उसके पिछले दिन ऐसे मरीज 1169 थे।

यह भी पढ़े:क्या भविष्य में कांग्रेस पार्टी दो दलों में विभाजित हो सकती है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →