गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या दिल्ली से बिहार जाने वाले का कोरोना टेस्ट हो रहा है?

बिहार में कोरोना महामारी की दूसरी लहर को नियंत्रित करने को लेकर पूरे राज्य में अभियान शुरू कर दिया गया।

क्या दिल्ली से बिहार जाने वाले का कोरोना टेस्ट हो रहा है?

बिहार में कोरोना महामारी की दूसरी लहर को नियंत्रित करने को लेकर पूरे राज्य में अभियान शुरू कर दिया गया। राज्य में कोरोना की जांच को लेकर 533 मेडिकल टीमें गठित की गई हैं। इसकी मदद से सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पिछले 24 घंटे के अंदर 1 लाख 06 हजार 55 सैंपलों की जांच की गयी।

विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी जिलों में कोरोना जांच को लेकर पूर्व से सक्रिय मेडिकल टीमों को अलर्ट किया गया है, ताकि कोरोना के संक्रमित मरीजों की तत्काल जांच कर उनके संपर्कों की तलाश की जा सके और उन्हें इलाज की सुविधा मुहैया करायी जा सके।

corona bihar non

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व बाजारों को लक्ष्य कर हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोरोना के मरीजों की जांच को लेकर बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड, रेलवे स्टेशन व हाट-बाजारों को लक्ष्य कर जांच की गयी। इन स्थानों से सैंपल एकत्र कर एंटीजन टेस्ट किया गया। इसके लिए सभी प्रखंडों में सघन जांच अभियान चलाया गया। वहीं, सभी जिलों के सिविल सर्जनों को जांच की संख्या में बढ़ोतरी करने को लेकर आशा कार्यकर्ता के माध्यम से सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमितों के संपर्कों की तलाश की जिम्मेदारी देने को कहा गया।

412 कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान, संपर्कों की बनायी गयी सूची
विभाग के अनुसार राज्य में चलाए गए कोरोना जांच अभियान के तहत 412 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी और उनके निकट संपर्कों की सूची बनायी गयी। इनमें वे मरीज भी शामिल हैं जो स्वेच्छा से पीएचसी व अन्य अस्पतालों में जांच के लिए पहुंचे और कोरोना संक्रमित पाए गए।

कोविड केयर सेंटर में मेडिकल टीम हुई सक्रिय
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोरोना नियंत्रण को लेकर कोविड केयर सेंटर में भी जिला सिविल सर्जनों द्वारा मेडिकल टीम को सक्रिय कर दिया गया। जिलों में पूर्व से व्यवस्थित कोरोना मरीजों के लिए निर्धारित बेडों की व्यवस्था की समीक्षा की गयी। वहीं, सरकारी अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों की भी कोरोना की जांच की गयी। अभी तक इस तरह की नोटिस नहीं आई है की जो लोग दिल्ली से बिहार आ रहे हैं उसकी कोरोना जांच हो गी।

nitish non fiii 2

अगर बात करे दुसरे राज्यों की तो कोरोना वायरस (Coronavirus)के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली, राजस्थान, गोवा और गुजरात से मुंबई पहुंचने वाले सभी यात्रियों को फ्लाइट बोर्ड करने से पहले आरटीपीसीआर टेस्ट (RTPCR Test) कराना होगा. महाराष्ट्र सरकार के नए आदेश के मुताबिक मुंबई जाने के लिए कोविड टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी. महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) कोरोना से प्रभावित क्षेत्रों की फ्लाइट्स (Flights) और ट्रेनों (Trains) पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है. सरकार द्वारा अभी जारी नए दिशानिर्देशों के माध्यम से, इन 4 राज्यों से आने वाले सभी लोगों के लिए कोविड परीक्षण अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है. नए आदेश के मुताबिक उड़ानों और ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोगों को उड़ानों की बोर्डिंग से पहले ये प्रमाण पत्र दिखाने होंगे या बोर्डिंग हवाई अड्डों/स्टेशनों पर अपनी लागत पर टेस्ट कराने होंगे.

यह भी पढ़े:बिहार विधानसभा चुनाव 2020 मे JDU के कितने यादव विधायक जीतकर आए हैं?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →