मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या लॉकडाउन लगाना ही कोरोना वायरस से बचाव का एकमात्र उपाय है ?

कोरोना वायरस पूरे भारत में महामारी के रूप में फैल चुका है. इसके प्रभाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बहुत बड़ी संख्या में प्रतिदिन कोरोना वायरस के…

क्या लॉकडाउन लगाना ही कोरोना वायरस से बचाव का एकमात्र उपाय है ?

कोरोना वायरस पूरे भारत में महामारी के रूप में फैल चुका है. इसके प्रभाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बहुत बड़ी संख्या में प्रतिदिन कोरोना वायरस के केस सामने आ रहे हैं. जिसके परिणाम स्वरूप इससे प्रभावित लोगो का मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है, जोकि किसी भी व्यक्ति को विचलित कर सकता है.

विज्ञापन
lockdown
लॉकडाउन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन भी आ चुकी है. लेकिन कई राज्यों में और वैक्सिन की मांग भी लगातार की जा रही है. इसके भयंकर रूप को देखते हुए. दिल्ली सरकार ने 6 दिन के मिनी लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है. इसके अलावा भी देश के कई हिस्सों में वीकेंड कर्फ्यू भी लगाने की घोषणा की गई है. इसके साथ ही स्कूल और काँलेजों को बंद कर दिया गया है. कुछ लोगों का मानना है कि लॉकडाउन लगाना जरूरी है तथा कुछ लोगो इसका विरोध भी करते हैं. लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या लॉकडाउन लगाना ही कोरोना वायरस से बचाव का एकमात्र उपाय है ?

download 8
लॉकडाउन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कह चुके हैं कि लॉकडाउन लगाना कोरोना से बचाव का रास्ता नहीं हो सकता है. अभी हाल ही में हस्पतालों में बैड़ की कमी देखने को मिल रही है. इसको देखते हुए लॉकडाउन पर कुछ सरकारों द्वारा इस पर विचार किया जा रहा है क्योंकि उनका मानना है कि इससे कोरोना वायरस की चैन टूटेगी तथा लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों की रफ्तार में कमी आएगी.

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में तनाव और डिप्रेशन से कैसे बचे

जिसके बाद स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने का अतिरिक्त समय मिल पाएगा. इसके साथ ही वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया में भी तेजी लाने का समय मिल पाएगा. लॉकडाउन के कारण हम कोरोना वायरस से जीत नहीं सकते हैं, लेकिन इसके कारण हमें तैयारी के लिए कुछ अतिरिक्त समय मिल सकता है.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →