मंगलवार, 25 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध: तेहरान को आर्थिक रूप से 'पूरी तरह अलग-थलग' करने का अभियान शुरू

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एक बड़े आर्थिक अभियान की घोषणा की है, जिसका मकसद तेहरान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह अलग-थलग करना है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इस अभियान की तुलना…

ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध: तेहरान को आर्थिक रूप से 'पूरी तरह अलग-थलग' करने का अभियान शुरू
(फोटो: IANS)

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एक बड़े आर्थिक अभियान की घोषणा की है, जिसका मकसद तेहरान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह अलग-थलग करना है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इस अभियान की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध के ऐतिहासिक 'डी-डे' ऑपरेशन से करते हुए कहा कि इसका लक्ष्य ईरान की सभी आर्थिक जीवनरेखाओं को काट देना है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "आज उसी भावना के साथ हम दुनिया भर में ईरान के वित्तीय संबंधों के खिलाफ एक बड़ा आर्थिक अभियान शुरू कर रहे हैं।" उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जो लोग तेहरान के साथ खुद को जोड़कर रखेंगे, उन्हें भी इसके परिणाम भुगतने होंगे।

इजरायल ने किया स्वागत

अमेरिका के इस कदम का इजरायल ने स्वागत किया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट को बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को ईरानी शासन के खिलाफ लगाए गए नए प्रतिबंधों के लिए बधाई। आपने इस कठोर और दमनकारी तानाशाही सरकार पर और उसकी आक्रामक गतिविधियों को जारी रखने में मदद करने वालों पर, उचित रूप से भारी कीमत लगाई है।"

अभियान का लक्ष्य और चेतावनी

स्कॉट बेसेंट ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका अब ईरान से जुड़े खतरे को सिर्फ नियंत्रित करने की कोशिश नहीं कर रहा, बल्कि उसे पूरी तरह खत्म करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य इस दमनकारी शासन को सहारा देने वाली हर आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है, जब तक कि तेहरान पूरी तरह अकेला न पड़ जाए।"

बेसेंट ने ईरान के सहयोगियों को भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, "जो लोग अमेरिका के साथ खड़े होंगे, उन्हें हमारी साझेदारी के फायदे मिलेंगे। लेकिन जो लोग खुद को तेहरान से जोड़कर रखेंगे, उन्हें भी एक कमजोर पड़ते और अलग-थलग होते जा रहे शासन के साथ अलगाव का सामना करना पड़ेगा।"

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →