IPL Auction 2023 LIVE: मिनी ऑक्शन के लिए कोच्चि तैयार; आज सजेगी खिलाड़ियों की मंडी, ये टीम लुटा सकती हैं सबसे ज्यादा पैसे

42
IPL Auction 2023 LIVE: मिनी ऑक्शन के लिए कोच्चि तैयार; आज सजेगी खिलाड़ियों की मंडी, ये टीम लुटा सकती हैं सबसे ज्यादा पैसे


IPL Auction 2023 LIVE: मिनी ऑक्शन के लिए कोच्चि तैयार; आज सजेगी खिलाड़ियों की मंडी, ये टीम लुटा सकती हैं सबसे ज्यादा पैसे

IPL Mini Auction 2023 LIVE Update: कोच्चि में आज आईपीएल 2023 की नीलामी के लिए खिलाड़ियों की मंडी सज चुकी है। भारतीय समयानुसार 2 बजकर 30 मिनट पर मिनी ऑक्शन शुरू होने वाला है। इस दौरान कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी जिसमें 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। इस बार नीलामी में सबसे मोटी रकम लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लेकर उतरेगी, वहीं उनके अलावा पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स चार ऐसी टीमें है जिनके पर्स में 20 करोड़ रुपए से अधिक रकम है। वहीं फाफ डु प्लेसी की रॉयल चैलेंयर्स बैंग्लोर और कोलकाता नाइट राइडर्स दो ऐसे टीमें है जो नीलामी में काफी कंजूस नजर आएगी क्योंकि 10 में से इन्हीं 2 टीमों का पर्स 10 करोड़ रुपए से कम का है। नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए कहा गया था। 10 फ्रेंचाइजियों ने इस दौरान 163 खिलाड़ियों को रिटेन किया, वहीं 85 खिलाड़ी रिलीज किए। नीलामी में कुल 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 277 विदेशी खिलाड़ी थे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक 57 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। वहीं साउथ अफ्रीका से 52 खिलाड़ियों ने नाम दिया था।

कब, कहां और कैसे देखें IPL 2023 AUCTION की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

IPL Auction 2023 LIVE:

02:05 PM: सनराइजर्स हैदराबाद एकमात्र ऐसी टीम है, जो बिना कप्तान के मिनी ऑक्शन में उतरेगा। टीम ने पूर्व कप्तान केन विलियमसन को रिटेन नहीं किया था, ऐसे में फ्रेंचाइजी टीम में मौजूद किसी खिलाड़ी को कप्तान चुनेगी या फिर ऑक्शन में कैप्टेंसी मटेरियल वाले खिलाड़ी की तलाश करेगी। 

01:50 PM: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान केन विलियमसन पर भी मिनी ऑक्शन में बोली लगेगी, लेकिन क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड खेल के सबसे छोटे प्रारूप में ज्यादा अच्छा नहीं रहा है, ऐसे में इसकी भी संभावना है कि दोनों या कोई एक अनसोल्ड रहे। ipl auction 2023 streaming, ipl auction 2022 time, ipl auction 2023 players list, ipl auction 2023 time

01:42 PM: पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे जैसे बड़े नामों पर भी फ्रेंचाइजी की नजर बनी रहेगी। कुछ टीमों के बीच इनको लेकर टक्कर देखने को मिल सकती है। 

01:30 PM: नीलामी में ऑलराउंडर्स की किस्मत चमकेगी

मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा फ्रेंचाइजी की नजर ऑलराउंडर्स की सूची पर रहेगी। क्योंकि कुछ चुनिंदा ऑलराउंडर ऐसे हैं, जिन्होंने इस नीलामी में अपना नाम दिया है और वो शानदार फॉर्म में भी हैं। बेन स्टोक्स, कैमरन ग्रीन, शाकिब अल हसन, सैम करन सबसे बड़े दावेदार हैं, जिन पर टीमों के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिल सकती है। IPL Auction 2023 Players List, IPL Auction 2023 Live

01:15 PM: कोच्चि में अब से कुछ देर में शुरू होने वाली नीलामी में 405 खिलाड़ियों के किस्मत का फैसला होगा। इस सूची में 273 भारतीय और 132 अन्य देशों और एसोसिएट देशों के खिलाड़ी मौजूद हैं। 119 कैप्ड और 296 अनकैप्ड खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा बनेंगे। सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास कुल मिलाकर 87 स्लॉट उपलब्ध है, जिसमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए है। 

12:58 PM: इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फ्रेंचाइजी टीमों को कहा है कि श्रीलंका और बांग्लादेश को छोड़कर बाकी देशों के खिलाड़ी आईपीएल 2023 के पूरे सीजन के दौरान मौजूद होंगे। खासकर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर्स आईपीएल 2023 के पूरी सीजन में उपलब्ध रहेंगे। IPL 2023 Live Auction, IPL 2023 Mini Auction Live

12:10 PM: ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि महेंद्र सिंह धोनी चाहते हैं कि चेन्नई सुपरकिंग्स में सैम करन को किसी भी कीमत पर जरूर शामिल किया जाए। ड्वेन ब्रावो के बाद करन सीएसके लिए अच्छा हथियार साबित हो सकते हैं और वह पहले भी इस फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेल चुके हैं। IPL Auction 2023 Players List, IPL Auction 2023 Live

11:57 AM: सेट-1 में जो बैटर्स शामिल हैं, वे हैं मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक्स, अजिंक्य रहाणे, जो रूट, रिली रोसू, केन विलियमसन। 

11:24 AM: अन्य टीमों की बात करें तो पंजाब किंग्स के पास 32.2 करोड़ रुपये (9 स्लॉट),लखनऊ सुपर जायंट्स – 23.35 करोड़ रुपये (10 स्लॉट),मुंबई इंडियंस – 20.05 करोड़ रुपये (9 स्लॉट),चेन्नई सुपर किंग्स – 20.45 करोड़ रुपये (7 स्लॉट),दिल्ली कैपिटल्स – 19.45 करोड़ रुपये (5 स्लॉट),गुजरात टाइटन्स – 19.25 करोड़ रुपये (7 स्लॉट),राजस्थान रॉयल्स – 13.2 करोड़ रुपये (9 स्लॉट),रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 8.75 करोड़ रुपये (7 स्लॉट),कोलकाता नाइट राइडर्स – 7.05 करोड़ रुपये (11 स्लॉट) हैं।

11:03 AM: नीलामी में इस बार सबसे ज्यादा पैसा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लुटाते हुए नजर आएगी। इस टीम के पर्स में 42.25 करोड़ रुपये हैं और उन्हें अधिक्तम 13 खिलाड़ी खरीदने हैं।

10:55 AM: नमस्कार! आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

 



Source link