गुरूवार, 16 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

Indian Railway: चलती ट्रेन में मात्र इतने रूपए में मिलेगी मसाज़ की सुविधा, रेलवे ने पेश किया प्रस्ताव

ट्रेन आपकी लेट है तो कोई बात नहीं अब भारतीय रेलवे आपको मालिश कराने की सुविधा देने जा रहा है।

Indian Railway: चलती ट्रेन में मात्र इतने रूपए में मिलेगी मसाज़ की सुविधा, रेलवे ने पेश किया प्रस्ताव

ट्रेन आपकी लेट है तो कोई बात नहीं अब भारतीय रेलवे आपको मालिश कराने की सुविधा देने जा रहा है। भारतीय रेलवे लेटलतीफी के लिए चाहे कुछ करें या न करें लेकिन अपनी कमाई के लिए यह सुविधा जरूर शुरू कर दी है। देश के रेलवे के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है जब आप चलती ट्रेन में आराम से मसाज का मजा ले सकेंगे। भारतीय रेल यात्रियों को जल्द ही यह सेवा देने जा रही है। रेलवे बोर्ड के मीडिया एवं संचार निदेशक राजेश बाजपेयी ने कहा कि पश्चिम रेलवे क्षेत्र के रतलाम मंडल ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है।

विज्ञापन

यह योजना रेलवे की उस योजना का हिस्सा है जिसके तहत सभी ज़ोन और डिवीजनों को राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर के लिए किराये के अलावा और किसी तरीके से कमाई करने के लिए नए कांसेप्ट के साथ आने के लिए कहा गया था।

अधिकारी के अनुसार रेलवे पहले इंदौर से चलने वाली 39 रेलगाड़ियों में यह सेवा उपलब्ध कराएगा। इसमें देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस (14317), नयी दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12416) और इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस (19325) शामिल है।

Indian Raiway 1

रेलवे बोर्ड के मीडिया एवं संचार निदेशक बाजपेयी ने कहा, 'यह रेलवे के इतिहास में पहली बार होगा कि यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए उन्हें चलती रेलगाड़ी में मालिश कराने की सेवा दी जाएगी। इससे न केवल रेलवे की अतिरिक्त कमाई होगी बल्कि यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा।'

बाजपेयी ने कहा कि जब इस तरह का कांसेप्ट लाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे रेलवे को सालाना 20 लाख रुपए की आय होने की उम्मीद है और सेवा प्रदान करने वाले 20,000 अतिरिक्त यात्रियों के चलते अतिरिक्त टिकट बिक्री बढ़ने से साल भर में 90 लाख रुपए की आय बढ़ने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: कार और टू व्हीलर गाड़ियों का बीमा कराना हुआ महंगा, इस दिन से लागू होंगी नई दरें

भारतीय रेलवे अब इस सेवा को 15 से 20 दिनों में शुरू कर देगा। यह सेवा सुबह छह से रात 10 बजे के बीच उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को सिर और पैर की मालिश के लिए प्रत्येक के लिए 100 रुपए देने होंगे। इसके लिए हर रेलगाड़ी में तीन से पांच मालिश वाले यात्रा करेंगे। रेलवे उन्हें पहचान पत्र जारी करेगा।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →