शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
खेल

टी-20 के रोमांचक मुकाबले में भारत नें वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया है।

टी-20 के रोमांचक मुकाबले में भारत नें वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया है। भारत नें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जिसे गेंदबाजों ने सही साबित किया। india vs west indies 3 वेस्टइंडीज नें की ख़राब बल्लेबाजी वनडे सीरीज गवाने के बाद वेस्टइंडीज की टीम टी-20 सीरीज में भी ख़राब बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ रही है। वेस्टइंडीज की पूरी टीम ने सिर्फ़ 109 रन ही बनाए। भारत की तरफ़ से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की कुलदीप यादव ने 4 ओवरों में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। वेस्टइंडीज की तरफ़ से फैबियन एलन ने सर्वाधिक 27 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज के बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। india vs west indies 1 भारतीय बल्लेबाजी भी लड़खड़ाई वेस्टइंडीज की तरह भारतीय बल्लेबाजी भी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। 110 रनों  के स्कोर का पीछा करते हुए भारत के 5 बल्लेबाजो आउट हुए। लड़खड़ाती हुई बल्लेबाजी को बाद में दिनेश कार्तिक और कुणाल पांड्या ने संभाला। दिनेश कार्तिक ने 31 रनों की महत्तवपूर्ण पारी खेली जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनका साथ कुणाल पांड्या ने दिया जिन्होंने 21 रनों की पारी खेली जिसमें 3 चौके शामिल थे। कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ़ 6 रन बनाकर ही आउट हो गए। विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी की जगह टीम में चुने गए ऋषभ पंत 4 गेंदों में सिर्फ़ 1 रन ही बना पाए।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →