मंगलवार, 4 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मोदी ने गले लगकर किया ट्रंप का स्वागत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दो दिवसीय दौरे आ चुके है। ट्रम्प के स्वागत करने खुद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे और…

मोदी ने गले लगकर किया ट्रंप का स्वागत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दो दिवसीय दौरे आ चुके है। ट्रम्प के स्वागत करने खुद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे और ट्रम्प को गले लगाकर उनके आने की ख़ुशी जाहिर की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी भारत के दौरे पर है। बतौर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये पहला भारत दौरा है, वह इस बार अपने पूरे परिवार के साथ भारत आए हैं।

विज्ञापन

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रम्प' कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। यहां सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी का डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ रोड शो का भी कार्यक्रम है।

आपको बता दे की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने साबरमती आश्रम पहुंचे और वहां पर चरखा भी चलाया। पीएम नरेंद्र मोदी भी उनके साथ साबरमती आश्रम में मौजूद हैं। अहमदाबाद के साबरमती आश्रम के बाहर सुरक्षा कड़ी, अमेरिकी सुरक्षा के स्निफर डॉग भी मौजूद।

news 4 04 1

फिलाल अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में लोगों का आगमन शुरू हो चुका है। जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह वहाँ पहुंचे लोगो को सम्बोधित करेंगे। ट्रम्प के स्वागत में अयोजित नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद होंगे। इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। गुजरात पुलिस के चेतक कमांडो और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम के पास सड़क पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें :क्या RJD की नैया पार लगा पायेगी लालू चालीसा ?

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →