मंगलवार, 28 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
समाज

विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेके कई हस्तियों ने दिए पर्यावरण को बचाने के सन्देश

आज विश्व भर में World Environment Day मनाया जा रहा है |आपको बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस UN का सबसे बड़ा दिन माना जाता है | प्रदूषण सम्पूर्ण विश्व के लिए एक…

विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेके कई हस्तियों ने दिए पर्यावरण को बचाने के सन्देश
आज विश्व भर में World Environment Day मनाया जा रहा है |आपको बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस UN का सबसे बड़ा दिन माना जाता है | world environment day 2018 live update beat plastic pollution theme india 8 1 प्रदूषण सम्पूर्ण विश्व के लिए एक चिंताजनक विषय पर्यावरण के साथ हो रही छेड़ -छाड़ आज विश्व भर के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बन गयी है |हर तरफ हो रहे औद्योगिकरण के कारण प्रकृति अपना संतुलन खोता जा रहा है |जंगलों के कटने से, प्रदूषण की मात्रा बढती जा रही है|हमारे देश भारत में प्रदुषण एक बहुत मुख्य समस्या बन गयी है |खासतौर पर पिछले कुछ वर्षो से जिस तरह के प्रदूषणसे राजधानी दिल्ली जूझ रही है सम्पूर्ण देश के लिए एक चिंता का विषय है| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी ने भी सोशल मीडिया पर ट्वीट कर पर्यावरण बचाने का सन्देश दिया | world environment day 2018 live update beat plastic pollution theme india 7 1974 में हुई विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुवात दरअसल विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और जागरूकता के लिए हर वर्ष मनाया जाता है| वर्ष 1974 में पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत हुई थी| आपको बता दें कि दुनिया में तकरीबन 100 देश पर्यावरण दिवस को मनाते हैं | इस दिन प्रत्येक देश का अपना एक विषय होता है | इस बार का विषय प्लास्टिक प्रदूषकों से निपटने पर आधारित है| आज देश की राजधानी दिल्ली में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में राजपथ के लॉन में एक प्रदर्शनी लगायी जायेगी |इस फंक्शन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे और प्रदर्शनी का मुआयना स्वयं करेंगे | आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में राज्यों के पर्यावरण मंत्री के साथ यूएन का प्रतिनिधि भी शामिल होंगे| world environment day 2018 live update beat plastic pollution theme india 1 1 2009 की तुलना में वन क्षेत्रों में बढ़ोतरी इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में करते हुए इस बात की खुशी जताई थी कि विश्व पर्यावरण दिवस का फंक्शन भारत में होना देश के एक बहुत बड़ी उपलब्धि है| देश की पर्यावरण पर सरकार द्वारा पेश की गयी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में वन क्षेत्र लगभग 21.34 फीसदी है| आपको ये जानके अति प्रसन्नता होगी कि 2009 की तुलना में वन क्षेत्रों में 1.29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है| world environment day 2018 live update beat plastic pollution theme india 2 "रोजमर्रा की जिंदगी में प्लास्टिक की कमी " है इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 2018 में भारत में आयोजित पर्यावरण फंक्शन के लिए ''रोजमर्रा की जिंदगी में प्लास्टिक की कमी '' को इस बार के थीम के रूप में चुना गया है |प्रधानमंत्री मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे |आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में UN से भी मेहमान शिरकत करेंगे | विश्व पर्यावरण दिवस पर UN ने ट्वीट के जरिए बताया कि धरती को बचाने के लिए हम क्या कर सकते हैं : 1. UN ने ट्वीट कर बतलाया कि Refillable पानी की बोतलों का उपयोग करके प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करें world environment day 2018 live update beat plastic pollution theme india 9   2. उन्होंने लोगों से अपील और लोगो को प्लास्टिक के आलावा और विकल्प खोजने के लिए कहा world environment day 2018 live update beat plastic pollution theme india 10 3. नॉन डिस्पोज़ेबल सायनेटरी नेप्किन्स पर्यावरण के लिए हानिकरक हो सकती है ,इसलिए बायोडिग्रेडेबल सेनेटरी नेपकिन का इस्तेमाल करें world environment day 2018 live update beat plastic pollution theme india 11 कई बॉलीवुड सितारों ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर सोशल मीडिया के ज़रिये  लोगों से पर्यावरण के संरक्षण की अपील की जिनमें शामिल है , अर्जुन कपूर world environment day 2018 live update beat plastic pollution theme india 3 आलिया भट्ट world environment day 2018 live update beat plastic pollution theme india 6 जूही चावला world environment day 2018 live update beat plastic pollution theme india 5 अदिति राव हैदरी world environment day 2018 live update beat plastic pollution theme india 4
SP

Shweta Pathak

श्वेता पाठक News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और सोशल मीडिया से जुड़े ट्रेंड्स को कवर करती हैं, और तेज़ी से बदलती खबरों को सटीक रूप में प्रस्तुत करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →