IND vs WI, Live cricket Score: वेस्टइंडीज की बैटिंग हुई शुरू, देखें मैच का पल-पल का अपडेट

0
IND vs WI, Live cricket Score: वेस्टइंडीज की बैटिंग हुई शुरू, देखें मैच का पल-पल का अपडेट


IND vs WI, Live cricket Score: वेस्टइंडीज की बैटिंग हुई शुरू, देखें मैच का पल-पल का अपडेट

  • 21:04, Aug 12 2023

    6वेस्ट इंडीज – 118/5 14.1 ओवर्स

    रोमारियो शेफर्ड को अक्षर पटेल, छक्का!

  • 14 ओवर की समाप्ति 1,1,1,1,1,1, (112 रन 5 विकेट )

  • 21:04, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 112/5 14.0 ओवर्स

    रोमारियो शेफर्ड को मुकेश कुमार, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

  • 21:02, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 111/5 13.5 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को मुकेश कुमार, एक रन!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई यॉर्कर गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद लेग साइड की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने एक रन पूरा किया| 

  • 21:02, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 110/5 13.4 ओवर्स

    रोमारियो शेफर्ड को मुकेश कुमार, जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन पूरा किया|

  • 21:01, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 109/5 13.3 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को मुकेश कुमार, सिंगल!! को फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर एक रन हासिल किया|

  • 21:00, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 108/5 13.2 ओवर्स

    रोमारियो शेफर्ड को मुकेश कुमार, चिप शॉट वो भी सामने की तरफ| सीधे बल्ले से गेंद को खेला और नो मेंस लैंड में गिरी| डीप से एक ही रन मिल पाया|

  • 21:00, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 107/5 13.1 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को मुकेश कुमार, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ कट किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

  • 13 ओवर की समाप्ति 1,1,1,1,0(W),0, (106 रन 5 विकेट )

  • 20:59, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 106/5 13.0 ओवर्स

    रोमारियो शेफर्ड को युजवेंद्र चहल, डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| विकटों के बीच की गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन सका|

  • 20:57, Aug 12 2023

    Wवेस्ट इंडीज – 106/5 12.5 ओवर्स

    शाइ होप को युजवेंद्र चहल, आउट!!! कैच आउट!! वेस्ट इंडीज़ की आधी टीम अब पवेलियन की ओर लौटती हुई!!! 49 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! युजवेंद्र चहल के हाथ लगी पहली विकेट!! शाइ होप 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा लॉन्ग ऑन पर खड़े फील्डर अक्षर पटेल के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 106/5 वेस्ट इंडीज़|

  • 20:55, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 106/4 12.4 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को युजवेंद्र चहल, मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|

  • 20:55, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 105/4 12.3 ओवर्स

    शाइ होप को युजवेंद्र चहल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

  • 20:54, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 104/4 12.2 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को युजवेंद्र चहल, हलके हाथों से बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|

  • 20:54, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 103/4 12.1 ओवर्स

    शाइ होप को युजवेंद्र चहल, लॉन्ग ऑन की ओर होप ने गेंद को खेलकर एक रन लिया|

  • 12 ओवर की समाप्ति 6,4,1,2,0,1, (102 रन 4 विकेट )

  • 20:52, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 102/4 12.0 ओवर्स

    शाइ होप को हार्दिक पंड्या, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

  • 20:52, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 101/4 11.5 ओवर्स

    शाइ होप को हार्दिक पंड्या, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं मिल सका|

  • 20:51, Aug 12 2023

    2वेस्ट इंडीज – 101/4 11.4 ओवर्स

    शाइ होप को हार्दिक पंड्या, दुग्गी!!! इसी के साथ वेस्ट इंडीज़ टीम का 100 रन पूरा हुआ!! आगे की गेंद पर होप ने डीप कवर की ओर खेलकर 2 रन लिया|

  • 20:50, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 99/4 11.3 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को हार्दिक पंड्या, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

  • 20:50, Aug 12 2023

    4वेस्ट इंडीज – 98/4 11.2 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को हार्दिक पंड्या, चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|

  • 20:49, Aug 12 2023

    6वेस्ट इंडीज – 94/4 11.1 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को हार्दिक पंड्या, छक्का!!! शिमरन हेटमायर के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! हार्दिक पंड्या की पहली ही गेंद पर सिक्स जड़ते हुए हेटमायर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर बॉल गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए|

  • 11 ओवर की समाप्ति 4,0,1,1,1,2, (88 रन 4 विकेट )

  • 20:49, Aug 12 2023

    2वेस्ट इंडीज – 88/4 11.0 ओवर्स

    शाइ होप को कुलदीप यादव, दुग्गी!! मिसफील्ड जिसका बल्लेबाजों ने फ़ायदा उठाते हुए रन लिया!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड विकेट की ओर पुश करते हुए पहला रन तेज़ी से लिया| जिसके बाद फील्डर से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने मौके का फ़ायदा उठाते हुए दूसरा रन भी पूरा कर लिया|

  • 20:47, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 86/4 10.5 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को कुलदीप यादव, हलके हाथों से रूम बनाकर गेंद को कवर्स की तरफ पुश करते हुए एक रन बटोरा|

  • 20:47, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 85/4 10.4 ओवर्स

    शाइ होप को कुलदीप यादव, छोटी डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट खेला जहाँ एक रन मिल गया|

  • 20:46, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 84/4 10.3 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को कुलदीप यादव, बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|

  • 20:47, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 83/4 10.2 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को कुलदीप यादव, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

  • 20:46, Aug 12 2023

    4वेस्ट इंडीज – 83/4 10.1 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को कुलदीप यादव, चौका!!! शिमरन हेटमायर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने गेंद को मिड विकेट की ओर खेला| गैप में गई बॉल एक टप्पे के साथ सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|

  • 10 ओवर की समाप्ति 4,6,1,1,1,1, (79 रन 4 विकेट )

  • 20:41, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 79/4 10.0 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को युजवेंद्र चहल, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 10 के बाद 79/4 वेस्ट इंडीज़| पैड्स पर आती गेंद को हेटमायर ने लेग साइड पर फ्लिक कर दिया और गैप से एक रन बटोर लिया|

  • 20:40, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 78/4 9.5 ओवर्स

    शाइ होप को युजवेंद्र चहल, एक और सिंगल इस ओवर से यहाँ पर आता हुआ| इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

  • 20:39, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 77/4 9.4 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को युजवेंद्र चहल, हीव किया इस लेग स्पिन गेंद को मिड विकेट की तरफ| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|

  • 20:39, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 76/4 9.3 ओवर्स

    शाइ होप को युजवेंद्र चहल, इस बार ऑफ़ साइड पर टर्न के साथ गेंद को कट किया जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

  • 20:38, Aug 12 2023

    6वेस्ट इंडीज – 75/4 9.2 ओवर्स

    शाइ होप को युजवेंद्र चहल, छक्का! चहल को आड़े हाथ लेते हुए नज़र आ रहे हैं होप| एक बार फिर से आगे आये और लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से बड़ा शॉट लगा दिया| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के ऊपर से निकल गई छह रनों के लिए|

  • 20:38, Aug 12 2023

    4वेस्ट इंडीज – 69/4 9.1 ओवर्स

    शाइ होप को युजवेंद्र चहल, चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! आगे आकर सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|

  • 9 ओवर की समाप्ति 1,0,0,2,0,0, (65 रन 4 विकेट )

  • 20:38, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 65/4 9.0 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को कुलदीप यादव, डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस बार आगे आकर शॉट लगाना चाहते थे हेटमायर लेकिन इन साइड एज लेकर पैड्स से टकराई गेंद और लेग साइड पर गई जहाँ से रन का मौका नहीं बन पाया|

  • 20:37, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 65/4 8.5 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को कुलदीप यादव, एक और डॉट गेंद इस ओवर से आती हुई| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

  • 20:36, Aug 12 2023

    2वेस्ट इंडीज – 65/4 8.4 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को कुलदीप यादव, इस बार लेग स्टम्प लाइन के काफी बाहर की गेंद को स्वीप किया फाइन लेग की तरफ| फील्डर से काफी दूर थी गेंद जिस वजह से दो रनों का मौका बन गया|

  • 20:36, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 63/4 8.3 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को कुलदीप यादव, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

  • 20:35, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 63/4 8.2 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को कुलदीप यादव, इस बार विकेट लाइन की गेंद को हेटमायर ने लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से रन का मौका नहीं बन सका|

  • 20:35, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 63/4 8.1 ओवर्स

    शाइ होप को कुलदीप यादव, सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

  • 8 ओवर की समाप्ति 2,0,1,1,1,0, (62 रन 4 विकेट )

  • 20:34, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 62/4 8.0 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को युजवेंद्र चहल, डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

  • 20:34, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 62/4 7.5 ओवर्स

    शाइ होप को युजवेंद्र चहल, एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| इस बार लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

  • 20:33, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 61/4 7.4 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को युजवेंद्र चहल, सिंगल!! हवा में थी गेंद लेकिन फील्डर से काफी दूर| इस बार मिड विकेट की तरफ गेंद को हीव किया| सिंगल ही मिल पाया|

  • 20:32, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 60/4 7.3 ओवर्स

    शाइ होप को युजवेंद्र चहल, सिंगल!! फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|

  • 20:31, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 59/4 7.2 ओवर्स

    शाइ होप को युजवेंद्र चहल, आगे डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|

  • 20:31, Aug 12 2023

    2वेस्ट इंडीज – 59/4 7.1 ओवर्स

    शाइ होप को युजवेंद्र चहल, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन हासिल किया|

  • 7 ओवर की समाप्ति 0(W),1,1,0,0(W),0, (57 रन 4 विकेट )

  • 20:30, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 57/4 7.0 ओवर्स

    शिमरन हेटमायर को कुलदीप यादव, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|

  • 20:35, Aug 12 2023

    Wवेस्ट इंडीज – 57/4 6.5 ओवर्स

    रोवमन पॉवेल को कुलदीप यादव, आउट!! कैच आउट!! कॉट शुभमन गिल बोल्ड कुलदीप यादव| एक ही ओवर में दो बड़ी सफलता कुलदीप यादव द्वारा ली गई है| महज़ 1 के स्कोर पर कप्तान पॉवेल लौटे पवेलियन| स्लिप में एक आसान सा कैच गिल द्वारा लपका गया| लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को ऑन साइड पर मोड़ने गए बल्लेबाज़| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे इस वजह से लीडिंग एज लग गया और स्लिप की तरफ हवा में गई गेंद जिसे लपक लिया गया| 57/4 वेस्ट इंडीज़|

  • 20:28, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 57/3 6.4 ओवर्स

    रोवमन पॉवेल को कुलदीप यादव, ओह!! शार्प टर्न!! प्ले एंड मिस!! ये गेंद घूमी और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छकाती हुई कीपर के दस्तानों में अपना घर बना गई|

  • 20:27, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 57/3 6.3 ओवर्स

    शाइ होप को कुलदीप यादव, सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|

  • 20:27, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 56/3 6.2 ओवर्स

    रोवमन पॉवेल को कुलदीप यादव, सिंगल के साथ कप्तान पॉवेल ने पहली ही गेंद पर अपना खाता खोला| सीधे बल्ले से इस गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

  • 20:26, Aug 12 2023

    Wवेस्ट इंडीज – 55/3 6.1 ओवर्स

    निकोलस पूरन को कुलदीप यादव, आउट!!! कैच आउट!! सबसे बड़ा झटका वेस्ट इंडीज़ टीम को लगता हुआ यहाँ पर!!! इनफॉर्म बल्लेबाज़ निकोलस पूरन 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे!!! कुलदीप यादव ने अपनी पहली ही गेंद पर हासिल किया विकेट!! ऊपर डाली गई गूगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| गेंद टप्पा खाकर टर्न के साथ धीमी आई और बल्ले के स्टीकर के पास लगकर लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में गई जहाँ पर फील्डर सूर्यकुमार यादव ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 55/3 वेस्ट इंडीज़|

  • 6 ओवर की समाप्ति 0,0,6,0(W),0,1, (55 रन 2 विकेट )

  • 20:23, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 55/2 6.0 ओवर्स

    निकोलस पूरन को अर्शदीप सिंह, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|

  • 20:23, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 54/2 5.5 ओवर्स

    निकोलस पूरन को अर्शदीप सिंह, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

  • 20:22, Aug 12 2023

    Wवेस्ट इंडीज – 54/2 5.4 ओवर्स

    ब्रैंडन किंग को अर्शदीप सिंह, आउट!! कैच आउट!! कॉट कुलदीप यादव बोल्ड अर्शदीप सिंह| एक शार्प कैच शॉर्ट थर्ड मैन पर फील्डर कुलदीप के द्वारा| किंग की 18 रनों की पारी का हुआ अंत| छक्का खाने के बाद अर्शदीप की शानदार वापसी| कोण से बाहर निकलती गेंद पर बल्लेबाज़ ने दूर से ही बल्ला चलाया मानो कवर्स के ऊपर से कट शॉट लगाना चाहते थे| वहीँ पर आउट साइड एज लगा और फील्डर के बाएँ ओर गई गेंद जहाँ एक दोनों हाथों से एक बढ़िया कैच पकड़ा गया| 54/2 वेस्ट इंडीज़| 

  • 20:20, Aug 12 2023

    6वेस्ट इंडीज – 54/1 5.3 ओवर्स

    ब्रैंडन किंग को अर्शदीप सिंह, छक्का! स्टैंड एंड डेलिवर| एक और मैक्सिमम किंग के बल्ले से निकलता हुआ| गति से अंदर आई गेंद पर खड़े-खड़े शॉट लगाया| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए|  

  • 20:19, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 48/1 5.2 ओवर्स

    ब्रैंडन किंग को अर्शदीप सिंह, कड़क पंच शॉट लेकिन सीधा फील्डर तक गई गेंद| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्ला तो चलाया लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|

  • 20:19, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 48/1 5.1 ओवर्स

    ब्रैंडन किंग को अर्शदीप सिंह, ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई छोटी गेंद को ब्रैंडन किंग ने समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|

  • 5 ओवर की समाप्ति 4,1,0,0,1,6, (48 रन 1 विकेट )

  • 20:18, Aug 12 2023

    6वेस्ट इंडीज – 48/1 5.0 ओवर्स

    शाइ होप को अक्षर पटेल, छक्का!!! शाइ होप के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 5 ओवर के बाद 48/1 वेस्ट इंडीज़| 

  • 20:17, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 42/1 4.5 ओवर्स

    ब्रैंडन किंग को अक्षर पटेल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

  • 20:17, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 41/1 4.4 ओवर्स

    ब्रैंडन किंग को अक्षर पटेल, ओवरपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पंच किया| फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका|

  • 20:17, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 41/1 4.3 ओवर्स

    ब्रैंडन किंग को अक्षर पटेल, मिड ऑन की ओर गेंद को ब्रैंडन किंग ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

  • 20:17, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 41/1 4.2 ओवर्स

    शाइ होप को अक्षर पटेल, लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|

  • 20:16, Aug 12 2023

    4वेस्ट इंडीज – 40/1 4.1 ओवर्स

    शाइ होप को अक्षर पटेल, चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|

  • 4 ओवर की समाप्ति 1,6,1,4,1,0, (36 रन 1 विकेट )

  • 20:16, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 36/1 4.0 ओवर्स

    ब्रैंडन किंग को युजवेंद्र चहल, एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की गति और टर्न से चकमा खा गए| बॉल सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की अपील हुई लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखाई दिए|

  • 20:15, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 36/1 3.5 ओवर्स

    शाइ होप को युजवेंद्र चहल, आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को कवर की ओर खेला और तेज़ी से भागकर एक रन पूरा कर लिया|

  • 20:14, Aug 12 2023

    4वेस्ट इंडीज – 35/1 3.4 ओवर्स

    शाइ होप को युजवेंद्र चहल, चौका!!! शाइ होप के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

  • 20:14, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 31/1 3.3 ओवर्स

    ब्रैंडन किंग को युजवेंद्र चहल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

  • 20:13, Aug 12 2023

    6वेस्ट इंडीज – 30/1 3.2 ओवर्स

    ब्रैंडन किंग को युजवेंद्र चहल, छक्का! कदमों का इस्तेमाल देखने को मिला है चहल के खिलाफ यहाँ पर और बड़ा शॉट आ गया| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|

  • 20:13, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 24/1 3.1 ओवर्स

    शाइ होप को युजवेंद्र चहल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

  • 3 ओवर की समाप्ति 0,1,1,1,0,1, (23 रन 1 विकेट )

  • 20:12, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 23/1 3.0 ओवर्स

    शाइ होप को अक्षर पटेल, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|

  • 20:11, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 22/1 2.5 ओवर्स

    शाइ होप को अक्षर पटेल, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

  • 20:11, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 22/1 2.4 ओवर्स

    ब्रैंडन किंग को अक्षर पटेल, मिड विकेट की ओर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|

  • 20:10, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 21/1 2.3 ओवर्स

    शाइ होप को अक्षर पटेल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

  • 20:10, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 20/1 2.2 ओवर्स

    ब्रैंडन किंग को अक्षर पटेल, लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|

  • 20:09, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 19/1 2.1 ओवर्स

    ब्रैंडन किंग को अक्षर पटेल,इस बार ऊपर रखी गई गेंद जिसे सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला गया| गैप का मौका नहीं बन पाया|

  • 2 ओवर की समाप्ति 0,1,4,0(W),0,0, (19 रन 1 विकेट )

  • 20:09, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 19/1 2.0 ओवर्स

    शाइ होप को अर्शदीप सिंह, डॉट बॉल के साथ हुई एक अफल ओवर की समाप्ति| इस बार ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया| 19/1 वेस्ट इंडीज़| 

  • 20:08, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 19/1 1.5 ओवर्स

    शाइ होप को अर्शदीप सिंह, डॉट गेंद के साथ होप के कोटे की शुरुआत हुई है| इस बार विकेट लाइन की गेंद को पुश तो किया पॉइंट की तरफ लेकिन गैप में नहीं मार सके| कोई रन नहीं हुआ|

  • 20:07, Aug 12 2023

    Wवेस्ट इंडीज – 19/1 1.4 ओवर्स

    काईल मेयर्स को अर्शदीप सिंह, आउट!! कैच आउट!!! बढ़िया कम बैक बाउंड्री खाने के बाद अर्शदीप द्वारा| बड़ा झटका यहाँ पर वेस्ट इंडीज़ टीम को लगता हुआ!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी पहली विकेट!!! संजू सैमसन के द्वारा किया गया एक बेहतरीन कैच यहाँ पर!! काईल मेयर्स 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शॉर्ट पिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से अपर कट शॉट खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर अन्दर की ओर आई और बल्लेबाज़ के ग्लव्स को लगकर कीपर की ओर गई| इसी बीच कीपर संजू सैमसन ने हवा में उछलकर एक हाथ से कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 19/1 वेस्ट इंडीज़|

  • 20:06, Aug 12 2023

    4वेस्ट इंडीज – 19/0 1.3 ओवर्स

    काईल मेयर्स को अर्शदीप सिंह, चौका!!! काईल मेयर्स काफी ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आ रहे हैं!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े सामने की ओर पॉवर फुल शॉट लगाया| टप्पा खाकर गेंद लॉन्ग ऑन की ओर गई चार रनों के लिए|

  • 20:05, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 15/0 1.2 ओवर्स

    ब्रैंडन किंग को अर्शदीप सिंह, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

  • 20:04, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 14/0 1.1 ओवर्स

    ब्रैंडन किंग को अर्शदीप सिंह, कोई रन नहीं, इस गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया|

  • 1 ओवर की समाप्ति 0,0,6,3,1,4, (14 रन 0 विकेट )

  • 20:03, Aug 12 2023

    4वेस्ट इंडीज – 14/0 1.0 ओवर्स

    काईल मेयर्स को अक्षर पटेल, चौका!!! इसी के साथ पहले ओवर की हुई समाप्ति!!! अक्षर के पहले ओवर से आए 14 रन!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| 

  • 20:02, Aug 12 2023

    1वेस्ट इंडीज – 10/0 0.5 ओवर्स

    ब्रैंडन किंग को अक्षर पटेल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

  • 20:02, Aug 12 2023

    3वेस्ट इंडीज – 9/0 0.4 ओवर्स

    काईल मेयर्स को अक्षर पटेल, तीन रन!!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद जहाँ से 3 रन बल्लेबाजों ने भागकर पूरा किया|

  • 20:01, Aug 12 2023

    6वेस्ट इंडीज – 6/0 0.3 ओवर्स

    काईल मेयर्स को अक्षर पटेल, छक्का!!! इसी के साथ पहला बड़ा शॉट वेस्ट इंडीज़ टीम के लिए काईल मेयर्स के बल्ले से आता हुआ!!! लेग स्टम्प पर जाकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ले को लाकर लॉन्ग ऑन की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| इस विकेट पर काफी रन्स बनते दिख रहे हैं आज|

  • 20:01, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 0/0 0.2 ओवर्स

    काईल मेयर्स को अक्षर पटेल, एक और डॉट गेंद!!! लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्वीप किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

  • 20:01, Aug 12 2023

    0वेस्ट इंडीज – 0/0 0.1 ओवर्स

    काईल मेयर्स को अक्षर पटेल, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|

  • 07:40 PM, Aug 12 2023

    IND vs WI, Live Match: वेस्टइंडीज का प्लेइंग XI

    ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, ओबेड मैककॉय।



  • Source link