IND vs WI 2nd T20 Live Updates India Vs West Indies T20 live score today match online IND vs WI 2nd T20: पोलार्ड ने 100वें मैच में जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी

181

IND vs WI 2nd T20 Live Updates India Vs West Indies T20 live score today match online IND vs WI 2nd T20: पोलार्ड ने 100वें मैच में जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड (Kieron pollard) ने अपने 100वें टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम बिना बदलाव के उतरी है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम में एक बदलाव हुआ है। ऑलराउंडर जेसन होल्डर की वापसी हुई है, जबकि फैबियन एलन बाहर हुए हैं। ईशान किशन  (Ishan kishan) दो रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit sharma) 18 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूर्यकुमार (Suryakumar yadav) यादव 8 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली (Virat kohli) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant)  क्रीज पर हैं। भारतीय टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं।

Fri, 18 Feb 2022 07:52 PM

IND vs WI 2nd T20: सूर्यकुमार यादव हुए आउट

भारत को तीसरा झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव 6 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार को रोस्टन चेज ने आउट किया। विराट कोहली का साथ देने के लिए ऋषभ पंत क्रीज पर आए हैं। 

Fri, 18 Feb 2022 07:43 PM

IND vs WI 2nd T20: कप्तान रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 18 गेंद में 19 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। रोहित ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं। रोहित और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 36 गेंद में 49 रन की साझेदारी हुई। 

LIVE UPDATES: 

CLICK HERE FOR LIVE SCORECARD

CLICK HERE FOR LIVE HINDI COMMENTARY

Fri, 18 Feb 2022 07:31 PM

IND vs WI 2nd T20: विराट कोहली की शानदार शुरुआत

भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में शानदार शुरुआत की है। उन्होंने शुरुआती 14 गेंदों में 5 चौके लगा दिए हैं। भारत ने 6 ओवर में एक विकेट खोकर 49 रन बना लिए हैं। 

Fri, 18 Feb 2022 07:21 PM

IND vs WI 2nd T20: रोहित का कैच छूटा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को चौथे ओवर में ही जीवनदान मिल गया है। कॉटरेल के ओवर में ब्रैंडन किंग ने उनका कैच छोड़ा। वहीं कोहली ने क्रीज पर आते ही एक ही ओवर में दो चौके लगाए। 

 

LIVE UPDATES: 

CLICK HERE FOR LIVE SCORECARD

CLICK HERE FOR LIVE HINDI COMMENTARY

Fri, 18 Feb 2022 07:14 PM

IND vs WI 2nd T20: ईशान किशन हुए आउट

भारत की शुरुआत खराब हुई है। दूसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज ईशान किशन दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 

Fri, 18 Feb 2022 07:10 PM

IND vs WI 2nd T20: अकील हुसैन ने दिए दो नो बॉल

अकील हुसैन ने पहले ओवर में लगातार दो गेंदों पर नो बॉल फेंकी। लेकिन भारतीय बल्लेबाज फ्री हिट का फायदा नहीं उठा सके और दोनों गेंदों में सिर्फ एक-एक रन मिले। पहले ओवर में भारत ने 10 रन बनाए हैं। 

LIVE UPDATES: 

CLICK HERE FOR LIVE SCORECARD

CLICK HERE FOR LIVE HINDI COMMENTARY

Fri, 18 Feb 2022 07:10 PM

IND vs WI 2nd T20: दूसरा मैच हुआ शुरू

ईडन गार्डन्स पर घंटी बजाकर मैच शुरू करने की परंपरा है, वेस्टइंडीज के दिग्गज इयान बिशन ने घंटी बजाकर मैच शुरू करने का ऐलान किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पहली गेंद डलने से पहले ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान का घुटने टेककर समर्थन किया।

 

Fri, 18 Feb 2022 07:10 PM

IND vs WI 2nd T20: रोहित, किशन करेंगे पारी की शुरुआत

भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन तैयार हैं। रोहित ने पिछले मैच में 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। वहीं ईशान ने 35 रन बनाए थे। 

 


 

Fri, 18 Feb 2022 06:51 PM

IND vs WI 2nd T20: टॉस के दौरान कप्तान का बयान

रोहित शर्मा: हमें अपने बेसिक्स पर वापस जाने की जरूरत है। यह एक तेज आउटफील्ड है। खेल की स्थिति को समझना होगा। खुलकर बल्लेबाजी करें और देखें कि पावरप्ले के बाद हमें क्या करने की जरूरत है। एक टीम के तौर पर हम सभी विभागों में सुधार करना चाहते हैं। चाहे हम शानदार तरीके से खेल खत्म करें या नहीं, हमें सुधार करते रहने की जरूरत है। हमें सेम टीम के साथ खेल रहे हैं। 

कीरोन पोलार्ड: ट्रैक अच्छा है। आखिरी गेम में ओस फैक्टर बना। हम पहले गेंदबाजी करने की कोशिश करेंगे और उन्हें कम स्कोर पर रोकेंगे। हम एक दिन के ब्रेक में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। एक चेंज है। जेसन फिट हैं। फैबियन बाहर हुए।

 

Fri, 18 Feb 2022 06:43 PM
Fri, 18 Feb 2022 06:39 PM

IND vs WI 2nd T20: भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

टीमें:

भारत (प्लेइंग इलेवन):
रोहित शर्मा (C), ईशान किशन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (WK), सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (WK), रोवमैन पॉवेल, कीरोन पोलार्ड (C), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, रोमारियो शेफर्ड, शेल्डन कॉटरेल

 

Fri, 18 Feb 2022 06:36 PM

IND vs WI 2nd T20: पोलार्ड ने 100वें मैच में जीता टॉस

वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने अपने 100वें टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम बिना बदलाव के उतरी है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम में एक बदलाव हुआ है। ऑलराउंडर जेसन होल्डर की वापसी हुई है, जबकि फैबियन एलन बाहर हुए हैं। 

Fri, 18 Feb 2022 06:29 PM
Fri, 18 Feb 2022 06:11 PM

IND vs WI 2nd T20: पोलार्ड खेलेंगे अपना 100वां टी20 मैच

कप्तान कीरोन पोलार्ड आज रात को कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड पर अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। वह पुरुष क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वेस्ट इंडीज के पहले और दुनिया के नौंवे खिलाड़ी होंगे। पोलार्ड ने अब तक खेले 99 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बल्ले और गेंद दोनों के साथ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। उन्होंने जहां बल्लेबाजी में 25.59 के औसत से छह अर्धशतकों समेत कुल 1561 रन बनाए हैं, वहीं गेंदबाजी में 27.95 के औसत से 42 विकेट लिए हैं।

Fri, 18 Feb 2022 05:49 PM
Fri, 18 Feb 2022 05:47 PM

IND vs WI 2nd T20: विंडीज की वापसी पर होगी नजर

पहला मैच हार चुकी दो बार के आईसीसी टी-20 विश्व कप विजेता वेस्टइंडीज की टीम को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है। कैरेबियाई खिलाड़ियों की क्षमता और प्रदर्शन को हल्के में लेना भारतीय टीम को महंगा पड़ सकता है।

 

Fri, 18 Feb 2022 05:28 PM

IND vs WI 2nd T20: दीपक चाहर का खेलना मुश्किल

पहले टी20 मैच में दीपक चाहर को फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। वेस्टइंडीज की पारी के 19वें ओवर में कीरोन पोलार्ड के पुल शॉट को रोकने के चक्कर में तेज गेंदबाज दीपक चाहर के दाएं हाथ में चोट लग गई। उन्हें इसके बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा। 



Source link